Breaking News :
>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मनोरंजन

83 वर्ल्ड कप विजय की कहानी इस दिन, रणवीर सिंह से टकरायेंगे विन डीज़ल

मुंबई। साल 1983 में भारत ने पहली बार क्रिकेट का विश्व कप जीता था और उस ऐतिहासिक घटना को कोई भी क्रिकेट प्रेमी कभी यही भूल सकता। फिल्म वाले भी उसे भूलने नहीं देंगे क्योंकि उस विश्व विजय की कहानी पर बन रही फिल्म की रिलीज़ डेट अब फाइनल कर दी गई है।

कबीर ख़ान के डायरेक्शन में बनने वाली ‘1983’ अगले साल 10 अप्रैल यानि गुड फ्राईडे के दिन रिलीज़ होगी। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं , जो उस भारतीय टीम के कप्तान यानि कपिल देव वाली भूमिका निभाएंगे, जिनकी टीम ने वेस्टइंडीज को हरा कर वर्ल्ड कप जीता था। बड़ी बात ये है कि ठीक उसी दिन विन डीज़ल की फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 9 भी रिलीज़ होने वाली है। इस फ्रेंचाईजी का भी भारत में काफ़ी क्रेज़ होता है और माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफ़िस पर उस दिन क्रिकेट और सुपर एक्शन का मुकाबला होगा। अगले साल इंग्लैंड और वेल्स में वर्ल्ड कप होगा, जो 30 मई से 14 जुलाई तक चलेगा यानि ये फिल्म उसी क्रिकेट फीवर के पहले आएगी। उस जीत की याद दिलाएगी ताकि विराट कोहली के जांबाज़ एक और विश्व कप घर ला सकें।

भारत 83 का अलावा 2011 में भी विश्व कप जीत चुका है। क्रिकेट की इस कहानी पर कबीर खान ने जब काम शुरू किया तो उनके दिमाग में सिर्फ रणवीर का ही नाम आया था। पिछले साल सितम्बर में मुंबई में इस फिल्म का ग्रैंड लॉन्च किया गया था, जिसमें 83 में कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद थे। इस दौरान कबीर ने अपनी यादें शेयर करते हुए कहा कि जब वह यंग स्कूलबॉय थे, तो वह क्रिकेट देखा करते थे और उन्हें वह दिन याद है जब कपिल की कप्तानी में टीम को जीत हासिल हुई थी। एक फिल्ममेकर के लिए यह शानदार स्टोरी है। उनकी कोशिश होगी कि वह भी उसी पैशन के साथ इस स्क्रिप्ट पर काम करें और इस कहानी के साथ न्याय करें। रणवीर सिंह ने कहा था कि इस फिल्म को दर्शक क्रिकेट फिल्म की तरह न देखें, बल्कि यह एक ह्यूमन स्टोरी है।

एक इंटरव्यू में कपिल ने कहा था कि उनकी 83 की जो वास्तविक टीम थी, उनमें जितने भी खिलाड़ी थे, वह सब अपने आप में इंडिविजुअल पर्सनैलिटी रहे हैं। ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद है कि कबीर खान फिल्म में उन सारी पर्सनैलिटी को सही तरीके से दर्शायेंगे। कपिल ने यह भी कहा कि 83 फिल्म उन पर बायोपिक नहीं है, बल्कि पूरी टीम को समर्पित फिल्म होगी। बताया जाता है कि रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा का काम ख़त्म करने के बाद इस फिल्म को शुरू करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!