Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी के साथ केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने लोक भवन में उनकी प्रतिमा पर की पुष्पांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2021, शनिवार, लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती पर आज देश उनको नमन कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज उनको लोक भवन प्रांगण में नमन किया।

देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में विख्यात स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 98 जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने लोक भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया तथा उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने भी लखनऊ में उन्हें श्रद्धांजलि दी

भारतीय जनता पार्टी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। लखनऊ, दिल्ली, बलरामपुर तथा ग्वालियर से सांसद रहे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर आयोजन किया। इसमें पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अटल युवा संकल्प यात्रा भी निकाली गई। अटल युवा संकल्प यात्रा के तहत युवा मोर्चा सभी विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैली निकालकर अटल बिहारी के संदेश को लोगों तक पहुंचा रहा है।

राज्यपाल तथा सीएम ने दी क्रिसमस की बधाई

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु यीशू ने असहाय व पीडि़त मानवता को प्रेम, करुणा व अटूट संकल्प शक्ति का जो संदेश दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है। प्रभु यीशु की शिक्षाओं पर चलकर सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है। राज्यपाल ने भी कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए लोगों से कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करने की अपील की है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पर्व जरूरतमंदों की मदद करने व मिल-जुलकर खुशियां बांटने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने क्रिसमस के सभी आयोजनों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूर्ण रूप से पालन किये जाने की अपील भी की है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने भी प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!