Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिए निर्देश : भाजपा सांसद व अन्य पदाधिकारी 30 मई को देशभर में एक लाख गांवों का भ्रमण कर करेंगेसेवा कार्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मई 2021, मंगलवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सात साल पूरे होने पर 30 मई को भाजपा सांसद, विधायक, सभी मोर्चे व अन्य पदाधिकारी देशभर में एक लाख गांवों का भ्रमण कर सेवा कार्य करेंगे। इस दौरान 50 हजार यूनिट रक्त भी एकत्र किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों के साथ वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। इस कड़ी में प्रदेश भाजपा ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि प्रत्येक सांसद को दो गांवों का भ्रमण करना होगा। मंत्री किसी गांव को चिह्नित कर वर्चुअल माध्यम से जनता से जुड़ेंगे। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम स्तर पर भी जिम्मेदारी तय होगी। भ्रमण के दौरान गांवों में मास्क, सैनिटाइजर, राशन किट, दवाई, काढ़ा समेत जरूरी सामग्री वितरित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आक्सीमीटर से ग्रामीणों का आक्सीजन लेबल चेक करने के साथ ही आरटीपीसीआर टेस्ट की व्यवस्था कराई जा सकती है। सभी मोर्चो को रक्तदान शिविरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सभी जगह गांव चिह्नित कर लिए जाएं, ताकि 30 मई को सहूलियत रहे। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में पार्टी ने तैयारियों में जुट गई है।

भाजपा की जिला व मंडल इकाइयों के अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठकों की कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सोमवार को पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून महानगर, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा जिलों की अलग अलग बैठकें लीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए हमें एकजुट होकर लडऩा है और सेवा कार्यों से विरोधियों को जवाब भी देना है। कोरोना काल में सेवा ही सच्ची राजनीति का संदेश देते हुए उन्होंने पार्टीजनों को अधिक सक्रियता से सेवा कार्यों में जुटने को कहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!