Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
देश

कोरोना वायरस पर पीएम मोदी ने कहा- अफवाह से बचें, ‘नमस्‍ते’ की डालें आदत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जनऔषधि दिवस (Janaushadhi Diwas) के मौके पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विभिन्‍न जनऔषधि केंद्रों (Janaushadhi Kendras) से बात की। इस दौरान स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा ने भी पूरे मनोयोग से प्रधानमंत्री मोदी को सुना। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में जन औषधि केंद्रों की उपलब्‍धियां गिनाई और सबसे पहले असम के गुवाहाटी में मौजूद केंद्र के कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

कोरोना वायरस पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर फैले दहशत के लिए कहा, ‘कोरोना वायरस को लेकर मैं सभी देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि किसी भी तरह की अफवाह से बचें। कोई भी परेशानी होने पर तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह लें। पूरी दुनिया आजकल नमस्ते की आदत डाल रही है। हमें भी आजकल हाथ मिलाने के बजाए, नमस्ते करना चाहिए।’

6,500 की दवा मात्र 850 रुपये में

उन्‍होंने कहा, ‘बाजार में कैसर की दवा 6,500 रुपये की कीमत पर उपलब्‍ध है लेकिन जनऔषधि केंद्र में महज 850 रुपये की कीमत पर ये दवाएं मिल रही हैं। इस तरह से हेल्‍थकेयर की कीमत में कमी आई है। करोड़ों गरीब और मध्‍यम वर्ग के लोगों को इससे लाभ मिला है।’

जेनरिक दवाएं ही लिखें डॉक्टर

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ‘जेनरिक दवाओं को लेकर अफवाहें फैलाएं जाती हैं। आज 1,000 से ज्यादा जरूरी दवाओं की कीमत नियंत्रित होने से करीब साढ़े 12 हजार करोड़ रुपये जनता के बचे हैं। करीब 90 लाख गरीब लोगों को आयुष्मान योजना के तहत लाभ मिला है। पुराने अनुभवों के आधार पर कुछ लोगों को ये भी लगता है कि आखिर इतनी सस्ती दवा कैसे हो सकती है, कहीं इसमें कोई खोट तो नहीं है। कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर डॉक्टर जेनरिक दवाएं ही लिखें, ये सुनिश्चित करना जरूरी है। मेरा आप सभी लाभार्थियों से भी निवेदन रहेगा कि अपने अनुभवों को अधिक से अधिक साझा करें। इससे जन औषधि का लाभ ज्यादा मरीज़ों तक पहुंच सकेगा।’

चार सूत्रों पर करते हैं काम

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ यह दिवस सिर्फ योजना के सफल होने का दिवस नहीं है बल्‍कि उन लाखों परिवारों से जुड़ने का प्रसंग है जिन्‍हें इस योजना से लाभ मिला है और उनके माध्‍यम से इस योजना का प्रसार होन का भी दिवस है। इसके लिए हम चार सूत्रों पर काम कर रहे हैं-

1    बीमार होने से बचाने के लिए क्‍या किया जाए

2  बीमार हो गया तो सस्‍ता और अच्‍छा इलाज हर नागरिक को कैसे मिले

3  इलाज के लिए बेहतर और आधुनिक अस्‍पताल हो पर्याप्‍त मात्रा में डॉक्‍टर हो

4  मिशन मोड पर काम करके चुनौतियों को समझना और उनका समाधान करना।’

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनऔषधि परियोजना यानि PMBJP, इसी चार सूत्रीय कार्यशैली की एक अहम कड़ी है। ये देश के हर व्यक्ति तक सस्ता और उत्तम इलाज पहुंचाने का संकल्प है।

जन औषधि केंद्रों के कारण दो-ढाई हजार की बचत

उन्‍होंने कहा, ‘ मुझे बहुत संतोष है कि अब तक 6 हज़ार से अधिक जन औषधि केंद्र पूरे देश में खुल चुके हैं। जनऔषधि परियोजना से पहले की तुलना में इलाज पर खर्च बहुत कम हो रहा है। अभी तक पूरे देश में करोड़ों गरीब और मध्यम वर्ग के साथियों को 2000-2500 करोड़ रुपए की बचत जन औषधि केंद्रों के कारण हुई है। जैसे-जैसे यह नेटवर्क बढ़ रहा है, वैसे ही इसका लाभ भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच रहा है। आज हर महीने 1 करोड़ से अधिक परिवार इन जनऔषधि केंद्रों के माध्यम से बहुत सस्ती दवाइयां ले रहे हैं।’

बताया प्रशंसनीय पहल

संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आप सभी को दूसरे जनऔषधि दिवस की बहुत-बहुत बधाई। आज सप्ताह भर से मनाए जा रहे जनऔषधि सप्ताह का आखिरी दिन है। इस प्रशंसनीय पहल के लिए भी आप सबका बहुत-बहुत अभिनंदन।’  प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इन केंद्रों को चलाने वाले साथियों को दिल से बधाई देता हूं। इन साथियों के लिए सरकार ने पुरस्‍कार की भी योजना बनाई है।’ उन्‍होंने आगे कहा कि सबसे पहले असम में हमें गुवाहाटी जाना है। वहां उन्‍होंने केंद्र में मौजूद लोगों से बात की।

700 जिले में  6200 जनऔषधि केंद्र

भारत के 728 जिलों में से 700 जिले में जनऔषधि केंद्र शुरू किए गए हैं। फिलहाल, यहां 6200 जनऔषधि केंद्र हैं जहां से विभिन्‍न बीमारियों के लिए दवाएं व सर्जिकल औजार उपलब्‍ध कराए जाते हैं। 1 मार्च से 7 मार्च के बीच जनऔषधि सप्‍ताह मनाया जा रहा है।

इस मौके पर दिल्ली के तमाम 134 जनऔषधि केंद्रों पर टीवी स्क्रीन की व्यवस्था सरकार की ओर से कराई गई है। यहां से लोग प्रधानमंत्री के संबोधन को सुन सकेंगे और इस आयोजन में हिस्सा ले सकेंगे।

जेनरिक दवाएं और जनऔषधि दिवस

जनऔषधि दिवस के मौके पर इस योजना व केंद्रों पर मिलने वाले जेनरिक दवाओं के उपयोग के बारे में अवगत कराया जाता है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी आज चयनित दुकानों पर स्टोर मालिकों और लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। जेनरिक दवाएं यानि बिना किसी ब्रांड की दवाएं लेकिन पूरी तरह सुरक्षित और ब्रांडेड दवाओं की तुलना में सस्‍ती दवाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!