Breaking News :
>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
देश

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, ‘सरकारी स्तर के अलावा खुला बाजार में भी कोरोना टीका उपलब्ध कराने की माँग की’

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अप्रैल 2021, शनिवार, भुवनेश्वर। प्रदेश एवं देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आकड़े को देखते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सरकारी स्तर के अलावा खुला बाजार में भी कोरोना टीका उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ओडिशा को 25 लाख कोरोना टीका मुहैया कराने की भी मांग की है।

मुख्यमंत्री पटनायक ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखते हुए कहा है कि कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए विदेश में स्वीकृति प्राप्त कोरोना टीका को भी भारत में प्रयोग करने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा देश में कोरोना टीका का किस प्रकार से अधिक उत्पादन हो उस पर राज्य सरकार के साथ मिलकर कदम उठाने को कहा है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि देश एवं प्रदेश में लगातार कोविड मरीजों की संख्या बढ़ रही है ऐसे में कोरोना टीका के लिए निर्धारित 45 वर्ष की समय सीमा में छूट देने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अधिक मात्रा में कोरोना टीका उपलब्ध कराने के लिए भी प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि खुले बाजार में टीका मिलने से अधिक संख्या में लोग कोरोना टीका लगवा पाएंगे। राज्य में अब तक 47 लाख लोगों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है। इसमें स्वास्थ्य कर्मचारी, कोरोना योद्धा एवं 45 साल से अधिक आयु के व्यक्ति शामिल हैं। दैनिक 3 लाख कोरोना टीका लगवाने की क्षमता हमारे पास है। टीका लगवाने में प्रदेश के लोगों पूरा सहयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दैनिक 3 लाख लोगों को कोरोना टीका दिया जाएगा तो फिर 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लगवाने में 160 दिन लगेंगे। हालांकि टीका मिलने में असुविधा होने से इस लक्ष्य को पूरा करने में असुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री ने 25 लाख वैक्सीन मुहैया कराने की मांग की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!