Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देशस्वास्थ

बढ़ सकती है कोरोना मरीजों की संख्या – बेहतर इलाज और मृत्युदर को कम करना सरकार की पहली प्राथमिकता

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई, 2020, शनिवार। कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के बाद मरीजों का बेहतर इलाज और मृत्युदर को कम करना सरकार की पहली प्राथमिकता बन गई है। फिलहाल हर दिन कोरोना के तीन हजार से अधिक नए मरीज सामने आ रहे हैं और लॉकडाउन-तीन में मिली छूट का असर अगले हफ्ते सामने आने के बाद हर दिन नए मरीजों की संख्या और ज्यादा होना तय माना जा रहा है। कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या पहले ही 56 हजार के पार कर चुकी है और अगले पांच दिन में 75 हजार से अधिक हो सकती है।

कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही, लेकिन हर तीसरा मरीज ठीक भी हो रहा

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या भले ही तेजी से बढ़ रही हो, लेकिन अच्छी बात यह है कि हर तीसरा मरीज स्वस्थ्य होकर घर भी जा रहा है। जहां कोरोना से स्वस्थ्य होने वाले मरीज 29.36 प्रतिशत है, वहीं इससे मरने वाले मरीज 3.2 प्रतिशत ही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि वैसे तो दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में भारत में मरने वालों की मरीजों का प्रतिशत बहुत ही कम है, लेकिन इसे और भी बेहतर किया जा सकता है।

केवल नौ फीसदी मरीजों को अस्पताल में विशेष इलाज की जरूरत पड़ रही है

अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती मरीजों का आंकड़ा देते हुए लव अग्रवाल ने कहा कि भारत में कुल मरीजों में महज 1.1 फीसदी मरीज ही वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत पड़ रही है। 3.2 फीसदी मरीजों को आक्सीजन और 4.7 फीसदी मरीजों को आइसीयू में रखना पड़ता है। यानी केवल नौ फीसदी मरीजों को अस्पताल में विशेष इलाज की जरूरत पड़ रही है। बाकी 91 फीसदी मरीज सामान्य इलाज से ही स्वस्थ्य हो रहे हैं। जबकि दुनिया भर में औसतन 20 फीसदी मरीजों को अस्पताल में विशेष इलाज की जरूरत पड़ती है।

मृत्युदर को नीचे लाना सरकार की पहली प्राथमिकता है

लव अग्रवाल ने कहा कि वेंटिलेटर, आक्सीजन, पीपीई, एन-95 मास्क जैसे उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता के साथ अब हम मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए तैयार हैं और मृत्युदर को नीचे लाना सरकार की पहली प्राथमिकता है।

एक सप्ताह में 103 ग्रीन जिले हुए रेड या आरेंज

30 अप्रैल को सरकार की ओर जारी सूची में देश में कुल 319 जिलों को ग्रीन जोन में दिखाया गया था। ये वे जिले हैं, जिनमें उस समय तक कोरोना का कोई केस नहीं पाया गया था। कम से कम पिछले 21 दिनों मे। इसके अलावा 130 जिले रेड जोन और 284 जिलों को आरेंज जिले में रखा गया था। लव अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि बिना किसी कोरोना के केस वाले जिलों की संख्या 216 रह गई है। यानी पिछले सात दिनों ने 103 नए जिले कोरोना की चपेट में आए हैं।

46 जिलों में पिछले सात दिन से कोरोना का कोई मामला नहीं आया

नए जिलों के कोरोना संक्रमित होने के बीच इससे मुक्त होने वाले जिलों की संख्या भी बढ़ रही है। देश में कुल 42 जिले ऐसे हैं, जिनमें पिछले 28 दिन से एक भी केस नहीं आया है। 29 जिले ऐसे हैं, जिनमें 21 दिन से नया केस नहीं आया है। इस तरह से 71 जिले ग्रीन जोन में शामिल हो गए हैं। वहीं 36 जिलों में 14 दिन से कोई मामला सामने नहीं आया है। अगले एक हफ्ते तक नया मामला नहीं आने की स्थिति में ये जिले भी ग्रीन जोन में शामिल हो जाएंगे। इसी तरह से 46 जिलों में पिछले सात दिन से कोरोना का कोई मामला नहीं आया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!