Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्ड

एनएसयूआइ ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका; की पानी की बौछार

देहरादून: भरतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान के आह्वान पर संगठन के सैकड़ों छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान उन्होंने हाथीबड़कला में लगी बेरिकेटिंग तोड़ दी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को वाटर केनन का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान छात्रों ने पुलिस का जमकर विरोध किया।

कांग्रेस भवन से बड़ी तादाद में एनएसयूआइ कार्यकर्ता सीएम आवास कूच के लिए निकले। जैसे ही कार्यकर्ता हाथीबड़कला पर पहुंचे तो पुलिस ने बेरिकेटिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने बेरिकेटिंग तोड़ दी। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ नोंंकझोंक भी हुर्इ।

वहीं, पुलिस के एनएसयूआई के जुलूस को इसतरह से रोकने को लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह व एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस सरकार के इशारे पर बल प्रयोग कर रही है।

इससे पहले कांग्रेस भवन में सैकड़ों की संख्या में जुटे छात्रों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने मुख्यमंत्री आवास कूच का ऐलान किया था। इस दौरान एनएसयूआइ प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि पीएम मोदी ने छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

गौरतलब है कि एनएसयूआइ की एमकेपी कॉलेज प्रभारी डिम्पल शैली भी छात्राओं को लेकर कांग्रेस भवन पहुंची। पूर्व अध्यक्ष एसएस चौहान ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की त्रिवेन्द्र सिंह सरकार को जमकर घेरा।

उन्होंने कहा कि मोदी ने देश के युवाओं से वायदा किया था कि बीजेपी सरकार बनने पर प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन चार साल बाद मोदी कह रहे हैं कि पकोड़े बनाना भी रोजगार है। ऐसा बयान उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं का अपमान है।

आपको बता दें कांग्रेस भवन में बड़ी संख्या में ऋषिकेश, डोईवाला, रायपुर, मसूरी आदि कॉलेज से छात्रों का हुजूम उमड़ा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!