Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

एनएसडीएल ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75 शहरों में किया “मार्केट का एकलव्य-एक्सप्रेस” लॉन्च

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2022, मंगलवार, देहरादून। भारत की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने छात्रों के लिए एक ऑनलाइन निवेश जागरूकता कार्यक्रम ‘मार्केट का एकलव्य – एक्सप्रेस’ लॉन्च किया है, जो हिंदी सहित 8 अलग-अलग भाषाओं में संचालित किया जाएगा। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए निवेश की एक शुरुआती गाइड के रूप में काम करेगा।

आजादी के 75 साल और अपनी जनता, संस्कृति व इसकी उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने वाले भारत सरकार के उपक्रम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की अहमियत को रेखांकित करने के लिए एनएसडीएल ने 75 शहरों के अंदर निवेशक जागरूकता की दिशा में एक नई पहल ‘मार्केट का एकलव्य – एक्सप्रेस’ शुरू की है। यह पहल विशेष रूप से कॉलेज के छात्रों को लक्ष्य बना कर शुरू की गई है, जो बहुत जल्द ही कमाई करने वाले चरण में प्रवेश करेंगे और स्वाभाविक रूप से निवेश के रास्ते तलाशेंगे।

मार्केट का एकलव्य (5 घंटे का कार्यक्रम) भारत की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा इस महीने की शुरुआत में आयोजित एनएसडीएल के सिल्वर जुबली समारोह के दौरान लॉन्च किया गया था।

पहल का शुभारंभ होने के अवसर पर एनएसडीएल की एमडी एवं सीईओ सुश्री पद्मजा चुंडुरू ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री द्वारा भारत की आजादी के 75 साल मनाने और इनका स्मरण करने के लिए शुरू की गई एक विशेष पहल है- आजादी का अमृत महोत्सव। हमारा कार्यक्रम विशेष रूप से उन युवा दिमागों के अंदर वित्तीय बाजारों को लेकर जागरूकता पैदा करने पर लक्षित है जो हमारे देश का भविष्य बनेंगे। इस अमृत काल के दौरान हमारी डिजिटल शिक्षा वाली पहल अपने युवाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की दिशा में एक मार्ग तैयार करने पर केंद्रित रहेगी, जो आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक है।”

इस कार्यक्रम से पूरे भारत के छात्र लाभान्वित होंगे, क्योंकि यह आबादी के किसी एक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है। कार्यक्रम 1 घंटे का होगा और मुख्य रूप से छात्रों को विशिष्ट शब्दावलियों का रहस्य खोलने, 3आईज – इनकम के प्रकार, इन्फ्लेशन और इसका असर, इन्वेस्टमेंट के प्रकार; 3एस – निवेश करना जल्दी शुरू करें- निवेश की कंपाउंडिंग की शक्ति, निवेश की व्यापकता, लंबे समय तक निवेशित रहने आदि के बारे में शिक्षित करेगा।

कार्यक्रम के बारे में:

मार्केट का एकलव्य बुनियादी सिद्धांतों के माध्यम से युवाओं को वित्तीय जागरूकता और अनुशासन से लैस करने के लिए डिजाइन किया गया एक सरल, सर्वव्यापी और व्यावहारिक कार्यक्रम है। यह पाठ्यक्रम निवेश की सरल अवधारणाओं को स्पष्ट करता है जैसे कि निवेश और व्यय प्रबंधन के सटीक व्यावहारिक नियम, कब, कहां और कैसे निवेश करें, निवेश करने के लिए क्या करें और क्या न करें आदि।

www.nsdl.co.in

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!