Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तराखण्डदेश

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड में एनआरसी लागू करने के दिए संकेत

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। असम की तर्ज पर भाजपा शासित कई राज्य एनआरसी (नेशनल रजिस्टर फाॅर सिटिजन्स) लागू करने की तैयारी में हैं। उत्तराखण्ड सीमांत राज्य होने के चलते एनआरसी लागू करने पर विचार कर रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को एक कार्यक्रम में एनआरसी लागू करने के संकेत भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भी एनआरसी को लागू किया जा सकता है। इस पर कैबिनेट में चर्चा की जानी है। प्रदेश सरकार इस बारे में गंभीरता से सोच रही है। उत्तराखण्ड एक सीमांत राज्य है। प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से घिरा हुआ है। ऐसा भी हो सकता है कि यहाॅ भी कोई अवैध रूप से रह रहा हो। एनआरसी का मुख्य उद्देश्य देश के वास्तविक नागरिकों की पहचान करना और घुसपैठ व अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान करना है। गौरतलब है कि उत्तराखण्ड में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी रहते हैं और कुछ समय पहले यहाॅ रोहिग्या और अवैध रूप से रहे नेपालियों के ठिकाने होने की बात होती रही है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपद अवैध घुसपैठ के लिए संवेदनशील बताए जाते हैं। अभी तक प्रदेश के ऐसा कोई आंकड़ा तैयार नहीं किया गया जिससे पता लगाया जा सके कि कितने लोग अवैध रूप से प्रदेश में रह रहे हैं। असम में लगातार बढ़ रही घुसपैठियों की संख्या को देखते हुए अगस्त 2019 में मूल नागरिकों की अंतिम सूची जारी कर अवैध रूप से रह रहे लोगों को एनआरसी से बाहर किया गया है। इसके बाद हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने भी एनआरसी लागू करने की बात कही है। वहीं उत्तराखण्ड ने भी इस दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा एनआरसी पर दिए गए संकेत से साफ होता है कि इस पर जल्द मुहर लग सकती है। उधर अन्य राज्यों की भाँति उत्तराखण्ड राज्य में भी एनआरसी लागू करने के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। एनआरसी मुद्दे पर भाजपा पार्टी के अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन किया। वहीं कांग्रेस ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इसे मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि कई बार देखा गया है कि अपराधिक तत्व यहाॅ छिपने के लिए आ जाते हैं। इन तत्वों पर निगरानी रखना बेहद जरूरी है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने इसका पुरजोर विरोध किया है। मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार, अच्छी सरकार देती तो एनआरसी के मुद्दे पर बात न करती। एनआरसी पर बात केवल इसलिए हो रही है क्योंकि प्रदेश सरकार अच्छी नहीं चल रही है। सीएम इससे लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं। बेहतर हो कि सरकार जनता, युवाओं के मुद्दों पर अच्छे ढंग से काम करें। इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए इस प्रकार का बयान जानबूझकर दे रही है। यदि कोई घुसपैठ कर रह रहा है तो सरकार को पहचान कर उसे तत्काल निकालना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!