Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मनोरंजन

अब भारतीय सेना के जांबाजों की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी

बॉलीवुड में सेना से जुड़ी कई फिल्में बनने के बाद अब भारतीय सेना के जांबाजों की बायोपिक का दौर शुरू होने वाला है। आने वाले कुछ महीनों से आप एक के बाद बड़े पर्दे पर सेना के जवानों की कहानी देखेंगे। फिल्मों के लिए कास्ट और नाम लगभग फाइनल हो चुके हैं और कई फिल्मों की तो शूटिंग भी हो गई हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आने वाले दिनों में किन-किन जवानों की कहानी पर्दे पर दिखाई जाएगी…

सैम मानेकशॉ

भारतीय सेना के फील्ड मार्शल रहे सैम मानेकशॉ के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है, जिसमें सैम मानकेशॉ का किरदार विक्की कौशल निभाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं और फिल्म का नाम ‘सैम’ बताया जा रहा है। फिल्म का फर्स्ट लुक आ चुका है। बता दें कि मानेकशॉ ने 1971 के युद्ध समेत कई ऑपरेशन में अहम किरदार निभाया था।

गुंजन सक्सेना

कारगिल गर्ल के नाम से मशहूर गुंजन सक्सेना के जीवन पर भी एक फिल्म बन रही है। फिल्म में गुंजन सक्सेना का किरदार जाह्नवी कपूर निभा रही हैं और फिल्म 13 मार्च 2020 को रिलीज होने जा रही है। गुंजन सक्सेना पहली ऐसी महिला ऑफिसर हैं, जो युद्ध में उतरी थीं और उन्होंने कई जवानों की मदद की थी।

विक्रम बत्रा

कारगिल वॉर के दौरान हीरो बने विक्रम बत्रा पर भी एक फिल्म बनने जा रही है। फिल्म में विक्रम बत्रा का किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा निभा रहे हैं और फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म का संभावित नाम ‘शेर शाह’ है और फिल्म इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।

अरुण खेत्रपाल

परमवीर चक्र विजेता और 1971 के युद्ध में शहीद हुए सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर भी फिल्म बनने जा रही है। फिल्म में शूरवीर अरुण खेत्रपाल के रुप में वरुण धवन नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन करेंगे और इस फिल्म प्रोड्यूसर दिनेश विजन हैं, जिन्होंने एक बार पहले भी वरुण धवन के साथ बदलापुर में काम किया था।

विजय कार्णिक

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में एयरफोर्स के ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने वाले विजय कार्णिक पर फिल्म बन रही है। फिल्म का नाम है भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया। इस फिल्म में विजय कार्णिक का किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं। कार्णिक 1971 के युद्ध में भुज के एयरबेस के इंचार्ज थे और पाकिस्तानी की बमबारी के बावजूद उन्होंने एयरबेस को ऑपरेशनल रखा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!