Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंमनोरंजन

पसंदीदा सिनेमाघरों में शुमार ‘नटराज’ अब नए अंदाज़ में दिखेगा, 1950 में हुई थी इसकी शुरुआत

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मार्च 2021, शुक्रवार, देहरादून। देहरादून के सबसे पुराने और पसंदीदा सिनेमाघरों में शुमार ‘नटराज’ को अब आधुनिक समय के हिसाब से नए कलेवर में तैयार किया गया है। लॉकडाउन में बंद होने के करीब एक वर्ष बाद गुरुवार को यह सिनेमाघर दोबारा दर्शकों के लिए खुला। सिनेमाघर के नए अनुभव से दूनवासी बेहद खुश नजर आए। पहले दिन यहां राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रूही’ प्रदर्शित की गई।

देहरादून में चकराता रोड स्थित ‘नटराज’ की शुरुआत वर्ष 1950 में हुई थी। इस सिनेमाघर के वर्तमान मालिक भीम मुंजाल बताते हैं कि इसका निर्माण नेपाल मूल के किसी रसूखदार ने कराया था। शुरुआती दिनों में इस सिनेमाघर का नाम नटराज नहीं था, बल्कि इसे हॉलीवुड सिनेमा के नाम से जाना जाता था। उस दौर में पूरे देहरादून में सिर्फ चार सिनेमाघर हुआ करते थे। इनमें नटराज भी शामिल था। सिनेमाघरों की संख्या कम होने और सुविधाएं अच्छी होने के चलते सबसे ज्यादा भीड़ नटराज में ही होती थी। इसके चलते यहां अधिकांश शो हाउसफुल रहते थे। इससे प्रभावित होकर तत्कालीन मालिक ने इस सिनेमाघर का नाम ही हॉलीवुड सिनेमा से बदलकर हाउसफुल रख दिया। इस सिनेमाघर के निर्माणकर्ता ने कुछ समय बाद इसे उद्योगपति दर्शनलाल डावर को बेच दिया था। वर्ष 1980 में उद्योगपति डावर से यह सिनेमाघर वर्तमान मालिक भीम मुंजाल के पिता चमनलाल मुंजाल ने खरीद लिया। उन्होंने ही इस सिनेमाघर का नाम नटराज रखा। उन्हीं दिनों फिल्म डिस्ट्रीब्यूटिंग के लिए नया नियम बना दिया गया। जिसके तहत नई फिल्म उन्हीं सिनेमाघरों को दी जानी थी, जिनमें कम से कम 800 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता हो। उस वक्त तक नटराज की क्षमता 500 सीट की थी। ऐसे में उन्होंने हॉल को 908 सीट की क्षमता का किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!