Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंपर्यावरणसामाजिक गतिविधियाँ

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा ‘स्वच्छता अभियान’ एवं ‘प्लास्टिक हटाओ-धरती बचाओ’ पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। आज ११ नवंबर, २०१९ सोमवार को मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन, देहरादून द्वारा चकराता रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सर सैयद मोहल्ले में स्कूली छात्र एवं छात्राओं के साथ ‘स्वच्छता अभियान’ एवं ‘प्लास्टिक हटाओ – धरती बचाओ’ पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत कुशल संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों को देखते हुए हम सभी को ऐसे हानिकारक प्लास्टिक छोड़कर अन्य साधन उपयोग में लाने चाहिए जिससे पर्यावरण प्रदूषण काम होगा एवं सभी को लाभ होगा। जिससे हमारी धरती और हम सब लोग इस दूषित और हानिकारक प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों से बच पाएंगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु जैन ने इस अभियान को घर – घर, मोहल्ले – मोहल्ले एवं शहर में फैलाएं जिसके लिए उन्होंने बच्चों को भी आग्रह किया कि वे प्रचार प्रसार करें, जिससे जल्दी ही हम प्लास्टिक मुक्त वातावरण में जी सकें। इस अभियान को देखते हुए संगठन द्वारा बनाए गए ‘प्लास्टिक हटाओ – धरती बचाओ’ के पोस्टर स्कूल में लगाए गए। स्कूली बच्चों ने इस अभियान को समझते हुए आश्वासन दिया कि वह कभी प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे। सभी ने इस तरह के जागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती संगीता मित्तल एवं अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रही। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने विचार रखे और कहा कि प्लास्टिक ‘हटाओ धरती – बचाओ’ का यह एक अभियान समाज हित में है, जिसे समाज को समझना और समझाना चाहिए।
इस अवसर पर शिखा थापा, संगीता, स्कूल की शिक्षिकाएं, सुनील कोहली, सरिता कोहली, प्रेम कुमार, राहुल चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!