Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लॉकडाउन का असर – उत्‍तराखंड में कोरोना का कोई नया मामला नहीं, अब तक नौ मरीज हुए स्वस्थ

आकाश ज्ञान वाटिका। 16 अप्रैल 2020, गुरुवार। प्रदेश में बुधवार को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज, एम्स ऋषिकेश व दून स्थित एक प्राइवेट लैब से जिन 90 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली है, उसमें सभी निगेटिव हैं। इनमें सबसे अधिक 40 सैंपल हरिद्वार के हैं। जबकि देहरादून के 25, उत्तरकाशी के नौ, रुद्रप्रयाग के तीन और नैनीताल व पौड़ी के एक-एक सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव है। प्राइवेट लैब में जांचे गए 11 सैंपलों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। प्रदेश में अभी तक कोरोना के 37 मरीज आए हैं। इनमें नौ स्वस्थ हो चुके हैं। जिन 28 मरीजों का उपचार चल रहा है, वह सभी जमाती या उनके संपर्क में आए लोग हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश से अभी तक कुल 2413 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 2022 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 37 मामलों में रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। फिलवक्त प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 28 है। जबकि 354 मामलों में जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं कोरोना संक्रमित या संदिग्ध 472 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि वर्तमान समय में प्रदेशभर में 53 हजार 151 लोगों होम क्वारंटाइन व 1833 संस्थागत क्वारंटाइन में हैं। बुधवार को प्रदेशभर से 239 और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें सबसे अधिक 98 सैंपल हरिद्वार जनपद से हैं। जबकि नैनीताल से 76, देहरादून से 28, ऊधमसिंहनगर से 21, चंपावत व पौड़ी से दो-दो और रुद्रप्रयाग से एक सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। प्राइवेट लैब में भी 11 सैंपलों की कोरोना जांच अभी होनी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चिन्हित किए गए हॉटस्पॉट में व्यापक स्तर पर सर्विलांस, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, सैंपलिंग व जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

संक्रमित जमाती के संपर्क में आए 38 लोग भर्ती

दिल्ली व देश के अन्य हिस्सों से लौटे जमाती किस कदर स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं। यह बुधवार को एक बार फिर दिख गया। हरिद्वार के भगवानपुर में निजामुद्दीन मरकज से लौटे जमाती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसके संपर्क में आए 38 को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहीं,लक्सर में कोरोना पॉजिटिव जमाती के संबधियों व पड़ोसियों को आइसोलेट कर दिया गया है।

देश में कोरोना संक्रमण के फैलने का सबसे बड़ा कारण बने जमातियों ने अब अपने आसपास के लोगों को संक्रमित कर खतरे को कई गुना बढ़ा दिया है। इस सब के बाद भी हकीकत यह है कि कई जमाती अभी भी छिपे हुए हैं। अगर उन्हें जल्द नहीं खोज निकाला गया तो कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा आने वाले दिनों में और तेजी से बढ़ेगा। जानकर हैरानी होगी कि हरिद्वार के मानक माजरा से तीन युवक 20 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज गए थे और अगले ही दिन गांव लौट आए। इसमें से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह ऋषिकुल मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। पुलिस ने गांव को सील कर दिया है और उस जमाती के संपर्क में आए 38 लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उधर, लक्सर में एक कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए 49 लोग आइसोलेट किए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!