Breaking News :
>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की नई जिला कार्यकारिणी गठित

  • [highlight]राजीव मैथ्यू अध्यक्ष, राकेश शर्मा बने महासंघ के महामंत्री[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फरवरी 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजीव मैथ्यू ने आज यहाँ एक बैठक में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इससे पहले चुनाव अधिकारी नरेश रोहिल्ला और राजीव शर्मा ने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष पद पर राजीव मैथ्यू और जिला महामंत्री पद पर राकेश शर्मा के निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की घोषणा की है। बाद में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट, कोषाध्यक्ष कुमारी टीना वैश्य, सचिव पंकज भार्गव सांस्कृतिक सचिव श्रीमती इंद्रेश्वरी मंमगाई, संगठन मंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में कैलाश सेमवाल, मुकेश मित्तल, गुमान सिंह, हेमंत शर्मा, राजू वर्मा, विजेंद्र सेमवाल, पंकज अग्रवाल, शामिल किए गए। केदार दत्त बंगवाल और नरेश रोहिल्ला को जिला कार्यकारिणी में बतौर संरक्षक सम्मिलित किया गया।

[box type=”shadow” ]नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजीव मैथ्यू को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी[/box]

इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजीव मैथ्यू का पुष्प गुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी संभालने पर स्वागत किया और समस्त कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनायें दी। प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने पत्रकारों के हित में महासंघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार महासंघ निरंतर मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने सदस्यों से अपने हितों के लिए एकजुट रहने की अपील की। निरवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील चमोली ने नवनिर्वाचित जिला महामंत्री राकेश कुमार राकेश शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित कर, नई कार्यकारिणी को बधाई दी। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजीव मैथ्यू ने कहा कि नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए, उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पत्रकार सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए तन मन धन से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर बैठक में दीपक गुसाईं, सुरेंद्र नाथ भट्ट, दिगंबर उपाध्याय, दीवान सिंह राणा, अरुण आसमण्ड, सुभाष कुमार, विनीत गुप्ता, मोहन चंद शाह, जितेंद्र राजौरी, राजेंद्र सिराड़ी, विनोद शर्मा अभिषेक भटृ, उदयराम मंमगांई आदि मौजूद रहे।

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!