Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डस्वास्थ

हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोरोना के नए मामले – संक्रमितों की कुल संख्या 63 पहुँची

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई, 2020, शनिवार। उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। शुक्रवार को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में एक-एक केस पॉजिटिव आया है, जिसके बाद अब कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 63 पहुंच चुकी है। वहीं, दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए दून निवासी बुजुर्ग का भी यहीं उपचार चला। इस तरह कुल 64 मामलों में 46 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें छह मरीज शुक्रवार को ठीक हुए हैं। आपको बता दें कि फिलहाल, प्रदेश में कोरोना के 17 एक्टिव केस हैं, जबकि एक महिला की मौत भी हो चुकी है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि शुक्रवार को 349 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है, जिनमें 347 की रिपोर्ट नेगेटिव और दो केस पॉजिटिव हैं। इनमें रुड़की के खाताखेड़ी गांव, इकबालपुर निवासी 31 वर्षीय एक व्यक्ति बीती सात मई क्रॉनिक नेक्रोटाइजिंग पेन्क्रियाटाइटिस के उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंचा था। जहां कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। वह छह मई को रुड़की मैक्स हॉस्पिटल में भी गया था। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड के लिए रुड़की में ही विनय विशाल हॉस्पिटल भी गया। इसके अलावा उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वह कहां और किसके संक्रमित हुआ इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा उसके संपर्क में आए लोगों को भी क्वांरटाइन किया जाएगा।

उधर, ऊधमसिंहनगर में भी एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। ग्राम कनौरा बाजपुर निवासी यह युवक दिल्ली से आ रहा था, जिसे छह मई को काशीपुर के एलडी भट्ट अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। बुखार व खांसी की शिकायत पर इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया कि प्रदेश से अब तक कुल 9116 सैंपल जांच को भेजे गए हैं। जिनमें 8485 की रिपोर्ट नेेगेटिव और 63 की पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दून निवासी एक बुजुर्ग दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वापस यहां लौट आए थे।

स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि प्रदेश में अब तक 72 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा अब तक जांचे गए सैंपल में 0.74 फीसद ही पॉजीटिव हैं। जबकि मृत्यु दर 1.56 प्रतिशत है।

सहसपुर में ठहराए गए श्रमिकों की काउंसलिंग

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत जामिल उल उलूम मदरसा सहसपुर में ठहराए गए 13 श्रमिकों को रिवाइज्ड काउंसलिंग दी गई। कोरोना से बचाव को जागरूक भी किया गया। इसके अलावा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए नियुक्त विभिन्न कार्मिकों को 231 एन-95 मास्क, 2500 टिपल लेयर मास्क, 50 पीपीई किट, 60 वीटीएम वाईल, 1502 सर्जकिल ग्लव्स, 7500 एक्जामिनेशन ग्लव्स और 312 सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए।

तालियां बजाकर किया विदा

दून अस्पताल में भर्ती आजाद कॉलोनी की एक महिला (प्रसूता), पश्चिम बंगाल के दो जमाती, लोअर राजीव नगर निवासी युवक और भगत सिंह कॉलोनी की मस्जिद के कर्मचारी को शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। महिला के पति की अभी दूसरी रिपोर्ट का इंतजार है। अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों ने डिस्चार्ज हुए लोगों को तालियां बजाकर विदा किया। जिस पर वह भावुक हो गए। उन्होंने चिकित्सकों और स्टाफ का शुक्रिया अदा किया। डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री का कहना था कि उनका हौसला बढ़ाने के लिए ऐसा किया गया। इस दौरान डिप्टी एमएस डॉ. मनोज शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र भंडारी, एएनएस रामेश्वरी नेगी, संदीप राणा, दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।

दून में अब तक 455479 लोगों का सामुदायिक सर्विलांस

कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों के सामुदायिक सर्विलांस का कार्य जारी है। अब तक देहरादून जनपद में कुल 455479 लोगों का सामुदायिक सर्विलांस किया जा चुका है, जिनमें विकासखंड चकराता में 31326, डोईवाला में 63759, रायपुर में 199218 और सहसपुर में 161176 लोग शामिल हैं। प्रशासन की ओर से सामुदायिक सर्विलांस की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!