Breaking News :
>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

होली को भी गोमय बना रहे हैं काशीपुर के नीरज चौधरी, पूरी खबर पढ़िए

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मार्च 2021, शुक्रवार, काशीपुर। गोबर से विभिन्न प्रकार की कलाकृति तैयार करने वाले काशीपुर के नीरज चौधरी इस बार होली को भी गोमय बना रहे हैं। वह होली के लिए रंग-गुलाल गाय के गोबर से तैयार कर रहे हैं। भारतीय प्रबंधन संस्थान से प्रशिक्षित नीरज गोबर को प्रसंस्कृत कर इसमें चंदन पाउडर, गुलाब की पंखुडिय़ां तथा चुकंदर व सिंदूरी बीज का प्रयोग करते हैं। राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने नीरज चौधरी के इस प्रयास की सराहना करते हुए होली में इसके प्रयोग का आह्वान भी किया है।

नीरज चौधरी ने आइआइएम काशीपुर से स्टार्टअप प्रोग्राम के तहत 2018 में गोबर से उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण लिया था। वह कहते हैं कि वर्तमान में बाजार में होली के केमिकलयुक्त रंगों की भरमार है। यह मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होते हैं। इधर, भारतीय त्योहारों को लेकर राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की तरफ से गोमय उत्पाद बनाने की पहल की गई थी। इस अवसर का इस्तेमाल करते हुए गाय संरक्षण में जुटे नीरज ने गोबर से प्राकृतिक प्राकृतिक रंग बनाने की विधि विकसित की। इसमें सफल रहने पर वह अब लोगों को गोबर से गुलाल उपलब्ध कराने लगे हैं। इन प्राकृतिक रंगों को बाजार में 400 से 600 रुपये किलोग्राम का मूल्य भी मिल रहा है। स्थानीय स्तर पर बिक्री के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, उप्र के वृंदावन आदि शहरों से मिली डिमांड पर 200 किलो रंग भेजा गया।

गोबर को सुखाने के बाद चक्की में पीस बारीक पाउडर बना लेते हैं। इस पाउडर को एक सूती कपड़े में छान लिया जाता है। जिससे गोबर का चूर्ण टेल्कम पाउडर जैसा हो जाता है। इस पाउडर में ङ्क्षसदूरी बीज के साथ गुलाब जल मिला मिश्रण तैयार करते हैं। थोड़ी देर में पाउडर ङ्क्षसदूरी रंग में तब्दील हो जाता है। एक बार फिर इस मिश्रण को सुखा लेते हैं। इसके अलावा चंदन पाउडर, चुकंदर, गुलाब की पंखुडिय़ों से भी अलग रंग तैयार किया जा रहा है।

गोमय रंग बनाने को लेकर राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की तरफ से नीरज को प्रोत्साहित किया गया। नीरज के सफल प्रयोग के बाद इन रंगों को बनाने का तरीका सिखाने के लिए उन्हें आयोग ने ऑनलाइन आमंत्रित किया। 100 से ज्यादा युवाओं को नीरज प्रशिक्षण दे चुके हैं। इसमें विभिन्न राज्यों के नवोन्मेषी भी शामिल रहे।

दूध देने में असमर्थ होने पर अक्सर पशुपालक गायों को बेसहारा छोड़ देते हैं। यदि गोमय उत्पाद की डिमांड बढ़ेगी तो इनके गोमूत्र और गोबर की महत्ता से ही इनका संरक्षण होने लगेगा। यह रोजगार का भी बेहतरीन जरिया है। आवास विकास अपने घर के एक हिस्से में ही यूनिट संचालित कर रहे नीरज चौधरी गोबर से टाइल्स, मूर्ति, घड़ी, नेम प्लेट, की-रिंग, चप्पल समेत दर्जनों उत्पाद तैयार कर रहे हैं। इनकी डिमांड देश भर में है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!