Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

शौविक और मिरांडा को मुंबई की अदालत में पेश करेगी NCB, ड्रग्स मामले में किए गए गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 सितम्बर, 2020, शनिवार। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) आज  रिया चक्रवर्ती के छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि शौविक, मिरांड़ा, जैद और काइजन इब्राहिम को मेडिकल परीक्षण के लिए सायन अस्पताल लाया गया है। एनसीबी के ज्वाइंट डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इसकी जानकारी दी है। इन दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले एनसीबी की केंद्रीय टीम ने रिया और सैमुअल के घर पर छापेमारी की। एनसीबी ने रिया को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है।

सुशांत की मौत मामले के तार ड्रग डीलरों से जुड़ने के बाद से ही आशंका व्यक्त की जा रही थी कि जल्द ही एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती एवं उसके परिवार से पूछताछ शुरू कर सकती है। यह आशंका शुक्रवार सुबह सच साबित हुई, जब 6.30 बजे ही एनसीबी की दो टीमों ने अलग-अलग रिया चक्रवर्ती एवं मिरांडा के घरों पर छापा मारा।

रिया की कार की भी ली गई तलाशी

एनसीबी टीम ने रिया के घर की तलाशी के दौरान उनका लैपटॉप, पुराना मोबाइल फोन, कुछ हार्ड डिस्क एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने कब्जे में ले लिए। इसके अलावा रिया की कार की भी तलाशी ली गई। एनसीबी की टीम रिया के भाई शौविक एवं मिरांडा को अपने साथ ही बेलार्ड एस्टेट स्थित जोनल कार्यालय ले गई थी। दोनों से करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद देर शाम एनसीबी ने शौविक एवं सैमुअल को गिरफ्तार कर लिया। इन मामलों में उन्हें 10 साल तक की सजा हो सकती है।

रिया को भी पूछताछ का समन

शौविक और मिरांडा से हुई पूछताछ में एनसीबी को रिया चक्रवर्ती के भी ड्रग इस्तेमाल करने एवं खरीदने के सुबूत मिले हैं। तभी रिया को भी पूछताछ का समन भेजा गया है। एनसीबी ने इस मामले में अब तक पांच गिरफ्तारियां की हैं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!