Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) ने उठाया ड्रग चेन से पर्दा, सामने आया शौविक और मिरांडा का नाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 सितम्बर 2020, शुक्रवार। फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच का आज 15वां दिन है। ड्रग ऐंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सैमुअल मिरांडा को NDPS ऐक्ट के तहत हिरासत में लिया है। रिया चक्रवर्ती के घर पर भी एनसीबी की रेड चल रही है। जानकारी के मुताबिक सुबह 6.30 बजे रिया के घर पहुंची एनसीबी की टीम, यहां पर मोबाइल, हार्ड डिस्क और लैपटॉप खंगाल रही है। इस टीम में महीला अफसर भी हैं। इसके अलावा मुंबई पुलिस और सीबीआई टीम भी वहां मौजूद है। बीते दिनों रिया चक्रवर्ती और सुशांत के स्टाफ के कई लोगों के ड्रग चैट्स सामने आए थे।

 सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े अपडेट्स:

एनसीबी की हिरासत में मिरांडा

सुशांत मामले में आज एनसीबी की टीम ने सुबह रिया और सैमुअल मिरांडा के घर पर छापा मारा। रिया के घर पर जहां तीन घंटे से छापेमारी जारी है, वहीं छापेमारी के बाद एनसीबी की टीम सैमुअल मिरांडा को NDPS ऐक्ट के तहत हिरासत में ले लिया है। सैमुअल के घर पर 2 घंटे तक छापेमारी चली।

NDPS ऐक्ट के तहत छापा

रिया के घर पर एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर भी मौजूद हैं। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि NDPS ऐक्ट के तहत शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के घरों पर भी तलाशी ली जा रही है। रिया और उनके भाई शौविक की चैट सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने रिया के घर छापेमारी कर रही है।

सीबीआइ ने की सुशांत की मनोचिकित्सक से पूछताछ

गुरुवार को सीबीआइ ने पहली बार दिवंगत अभिनेता की मनोचिकित्सक सूसन वाकर से पूछताछ की। पूछा कि सुशांत को क्या बीमारी थी और वह कौन सी दवाएं लेते थे। जांच एजेंसी ने लगातार तीसरे दिन हीरोइन रिया चक्रवर्ती के पिता से भी पूछताछ की। सुशांत की मनोचिकित्सक सूसन वाकर दिन में एक बजे कलीना स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंचीं। यहीं पर सीबीआइ ने उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की। सीबीआइ ने उनसे इस हाई प्रोफाइल मामले में पहली बार पूछताछ की है।

रिया के पिता से तीसरे दिन पूछताछ

रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से लगातार तीसरे दिन सीबीआइ ने करीब पांच घंटे पूछताछ की। आखिर के दो दिन उनसे करीब 18 घंटे पूछताछ हुई है। रिया और उनके परिजन सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी हैं। इससे पहले सीबीआइ रिया चक्रवर्ती से चार दिन में करीब 35 घंटे पूछताछ कर चुकी है। रिया का भाई शोविक चक्रवर्ती भी सीबीआइ के शक के दायरे में है और उससे भी कई दौर की पूछताछ हो चुकी है। जांच एजेंसी सुशांत के साथ फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी और घरेलू काम करने वाले दीपेश सावंत से भी पूछताछ कर चुकी है।

रिया चक्रवर्ती पर आरोप

बीती 14 जून को सुशांत की लाश उनके बांद्रा स्थित फ्लैट के बेडरूम में पंखे से लटकी हुई मिली थी। मुंबई पुलिस ने हादसे से हुई मौत का मामला दर्ज करते हुए 50 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए थे। लेकिन फिल्म स्टार के पिता ने पटना में एफआइआर दर्ज कराकर आरोप लगाया कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिजनों ने सुशांत का धन हड़पने के बाद उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया। बाद में मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी सीबीआइ से कराने का फैसला हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!