Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान जारी : सिद्धू की पत्नी डॉ० नवजोत कौर ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने पर उठाए सवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 8 फरवरी 2022, अमृतसर। कांग्रेस हाईकमान ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया है पर इसे लेकर अंदरूनी खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ इस निर्णय को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू हाईकमान के साथ होने की बात कह रहे हैं तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी डॉ० नवजोत कौर सिद्धूू इससे सहमत नहीं है। उन्होंने हाईकमान के ​निर्णय पर यह कहते हुए आपत्ति जताई कि राहुल गांधी को मिसगाइड किया गया है।

डॉ० नवजोत कौर सिद्धू मंगलवार को अमृतसर पूर्वी से कांग्रेस प्रत्याशी पति नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में प्रचार कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ही सही मुख्यमंत्री चेहरा थे। उन्होंने तो सीएम चन्नी को गरीब मानने से भी इन्कार कर दिया। डॉ० सिद्धू ने कहा कि हमसे ज्यादा संपत्ति उनके पास है। ऐसे में उन्हें गरीब नहीं कहा जा सकता है।

डॉ० सिद्धू ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने से पहले उसकी शिक्षा, काम, ईमानदारी को देखा जाना चाहिए। सिद्धू ही कांग्रेस में इस पद के लिए सही उम्मीदवार थे। वह यह सब इसलिए नहीं कह रहीं कि सिद्धू उनके पति हैं, बल्कि उनका पंजाब मॉडल काफी अच्छा है। अगर वह मुख्यमंत्री बन जाते तो छह महीनों में पंजाब की दिक्कतें दूर हो जाती।

विदित रहे कि नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच लंबे समय से पंजाब कांग्रेस मुख्यमंत्री फेस को लेकर खींचतान चल रही थी। राहुल गांधी की जालंधर रैली के समय यह मुद्दा पूरी तरह गरमा गया था। चन्नी और सिद्धू दोनों ने हाईकमान से किसी एक को सीएम फेस घोषित करने का दबाव बनाया तो राहुल गांधी ने रैली में कह दिया कि इसका फैसला लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे। इसके बाद 6 फरवरी को लुधियाना की रैली में राहुल गांधी चरणजीत सिंह चन्नी की सीएम फेस घोषित कर दिया था।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!