Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भीम आर्मी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चंद्रशेखर ने कहा- ‘समाजवादी पार्टी दलितों का सम्‍मान नहीं करती’

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जनवरी 2022, सोमवार, गोरखपुर। गोरखपुर सदर विधानसभा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने समाजवादी पार्टी से चुनावी गठबंधन की विफलता पर कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया, लेकिन सपा दलितों को सम्मान नहीं देना चाहती। सपा के नेताओं को कहीं न कहीं भय था कि सत्ता बनने पर चंद्रशेखर दलितों, मुस्लिमों और महिलाओं के सवाल पर चुप नहीं बैठेगा

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कह हमें गोरखपुर की जनता से प्यार है इसलिए गोरखपुर आए हैं। हम यहां की जनता का दिल जीतना चाहते हैं। हम लड़ेंगे नौजवानों, बहनों, माताओं, बुजुर्गों व एकता के लिए। हम कांशीराम को अपना नेता मानते हैं और उनके आदर्शों पर चलेंगे। गोरखपुर में विकास के नाम पर कहा कि कोई भी मरीज बीमार होता है तो वह एम्स जाता है। यहां एम्स से मरीज को बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर किया जाता है।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर विवि की छात्रा प्रियंका भारती की हत्या का आज तक खुलासा नहीं हो पाया। विवि के हिंदी विभाग के निलंबित प्रोफेसर कमलेश गुप्ता को सिर्फ इसलिए निलंबित कर दिया गया कि वह विभागाध्यक्ष नहीं बन सके। इसको लेकर आज भी वह आंदोलन कर रहे हैं।

पश्चिमी यूपी के विवादित नेता और दंगों के आरोपों से घिरे इमरान मसूद के साथ अपने संबंधों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मीडिया को यहां यह सवाल नहीं पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी जगह यदि जेपी नड्डा बैठे होते तो क्या यही सवाल पूछा जाता। इस पर एक मीडियाकर्मी ने पूछा कि इमरान मसूद के साथ देशद्रोह के मामले में आप पर भी रासुका के तहत कार्रवाई हुई थी, क्या उनके कहने पर ही गोरखपुर चुनाव लड़ने आए हैं? इस पर उन्हाेंने कहा कि सहारनपुर का होने के चलते उनकी इमरान मसूद से जान-पहचान है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!