Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
देश

पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए मुसलमानों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए: शिवसेना

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुस्लिमों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए। इसे लेकर कोई संदेह नहीं है। इसके लिए राजनीतिक दल को झंडा बदलना पड़े ये मजेदार है। इसके लिए दो झंडे की योजना बनना दुविधा का कारण है। सामना में यह बात राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कही गई है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों राज ठाकरे की पार्टी ‘महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना’ ने अपनी पार्टी का झंडा बदल दिया। उन्होंने हिंदुत्व के राह पर चलने के संकेत दिए हैं। इसे लेकर शिवसेना ने सामना में कहा है कि 14 साल पहले राज ठाकरे की पार्टी मराठी मुद्दे पर बनी और आज हिंदुत्व पर जाती दिख रही है। इसे रास्ता बदलना नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे।

राज ठाकरे के हाथ कुछ नहीं लगा और ना लगेगा

सामना में आगे कहा गया है कि मराठियों के लिए शिवसेना ने बहुत काम किया है इसलिए राज ठाकरे के हाथ कुछ नहीं लगा और ना लगेगा। ऐसा लग रहा है वह भाजपा के साथ जाना चाहते हैं, पर यहां भी उनके हाथ लगेगा इसके आसार काफी कम है। शिवसेना ने देशभर में प्रखर हिंदुत्व को जागरुकता फैलाने के साथ बड़ा काम किया है। सबसे बड़ी बात ये है कि शिवसेना ने भगवा रंग कभी नहीं छोड़ा। यह ऐसा ही रहेगा। इस वजह से नए झंडे के बाद भी राज ठाकरे को समर्थन मिलेगा, इसकी संभावना नहीं दिख रही है।

एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाना रंग बदलना कैसे

महाराष्ट्र में एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने पर शिवसेना ने कहा कि इसे रंग बदलना नहीं कहा जा सकता। लोगों को इसे लेकर पेट दर्द क्यों हो रहा है? अगर भाजपा महबूबा के साथ सरकार बनाती है तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन कोई और करे तो इसे गलत साबित किया जाता है। हमने समाज के हित में सरकार बनाई। ये संविधान के तहत चलेगी।

राज ठाकरे रंग बदल रहे हैं

सामना में आगे कहा गया कि कुछ हफ्ते पहले यही राज ठाकरे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ थे, और अब सिर्फ वोटों के लिए, वह रंग बदल रहे हैं। यह स्पष्ट है कि भाजपा राजनीतिक लाभ प्राप्त करना चाहती है। सीएए से न केवल मुस्लिम बल्कि 30 से 40 प्रतिशत हिंदू प्रभावित होंगे। सीएए और एनआरसी पर सरकार के प्रयासों पर पूर्ण समर्थन करते हुए, राज ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी सीएए और एनआरसी का विरोध करने वालों के विरोध में मुंबई में 9 फरवरी को एक बड़ा मोर्चा निकालेगी।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए

पिछले साल दिसंबर में, राज ठाकरे ने कहा था कि किसी भी धर्म के पाकिस्तान और बांग्लादेश के अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि नागरिकता कानून से भारत पर बोझ बढ़ाएगा। राज ठाकरे ने पुणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत धर्मशाला नहीं है। बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले लोगों को बाहर निकाल देना चाहिए। भारत ने मानवता का ठेका नहीं लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!