Breaking News :
>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“सरकार जनता के द्वार” : क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत की अध्यक्षता में रा० इ० का० कोटाबाग में बहुउद्देशीय शिविर का किया गया आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, ३ फ़रवरी २०२१, बुधवार, कोटाबाग/हल्द्वानी (सूचना)। “सरकार जनता के द्वार” के तहत बुधवार को राजकीय इन्टर कालेज कोटाबाग में प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर में जनता को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्यायें उनके क्षेत्र में ही जाकर समाधान करना है। उन्होंने कहा कि जनता योजनाओं की जानकारियाँ लें तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर में चिकित्सा विभाग के सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक आये हुये हैं, उनसे मरीज अपनी जाँच कराये तथा दिव्यांग अपने प्रमाण पत्र बनवा लें। ऐसे शिविर बार-बार नहीं लगते, इसलिए इसका पूर्ण लाभ उठायें।

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिविर में जनता द्वारा उठाये गई समस्याओं को गम्भीरता से लें तथा उनका त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोटाबाग के सोंनजाला के तोक नाथुवाला में तथा हल्द्वानी विकास खण्ड के ग्राम सभा आनन्दपुर के ग्राम हरिपुर कुंवरसिह में जल्दी बनेंगे मिनी स्टेडियम। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कालाढूँगी मिनी स्टेडियम निर्माण में वन विभाग एवं खेल विभाग के मध्य आ रही दिक्कतों को एक माह के भीतर निस्तारित करने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारी व खेल अधिकारी को दिये।

[box type=”shadow” ][/box]

बहुउद्देशीय शिविर में विधायक बंशीधर भगत व जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता चैक रेवती देवी, रमेश राम, बलविन्दर सिह, खष्टीदेवी, ज्ञान प्रकाश को 10-10 हजार व नीमा रखोलिया को 1.10 लाख के चैक वितरित किये गये, साथ ही बोर्ड परीक्षा मे टाॅपर हाईस्कूल में प्रियांशु गोस्वामी, दिव्यांश कुमार, विनीत आर्य व इन्टर में करूणा बुधलाकोटी व तृप्ति जखवाल को प्रशस्ति पत्र दिये गये। मेघावी बालिकाओं को प्रोत्साहित करने हेतु “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” के अन्तर्गत करूणा बुधलाकोटी को 20 हजार, विनीता आर्या व तृप्ति जखवाल को 10-10 हजार नकद पुरस्कार दिया गया तथा उत्कृष्ट खेल के लिए कु० आरती को 1801 रूपये का नगद पुरस्कार दिया गया। शान्ति स्वयं सहायता समूह कल्याणपुर की अध्यक्षा दीपा देवी व हिमानी स्वंय सहायता समूह नथुवाजाला की अध्यक्षा संगीता देवी को 1-1 लाख के सीसीएल चैक विधायक व जिलाधिकारी द्वारा वितरित किये गये। शिविर में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अन्तर्गत वाॅल पेंटिग प्रतियोगिता में दीपक मेहरा ग्रुप प्रथम को 3 हजार, पारस बिष्ट ग्रुप द्वितीय को 2 हजार तथा प्रियंका गजरौला ग्रुप तृतीय को पन्द्रह सौ तथा अन्य चार ग्रुपों को सांत्वना पुरस्कार के रूप मे एक-एक हजार रूपये की नगद धनराशि दी गई। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आँगनबाडी कार्यकत्री प्रीति रस्तोगी को 3 हजार, हेमा, देवकी, बिमला को दो-दो हजार रूपये नगद धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। शिविर मे बच्चों को स्वच्छता किट भी वितरित किये गये।

शिविर में 127 समस्यायें, आर्थिक सहायता, सड़क,पानी, बिजली, शिक्षा, रोजगार, कृषि, चिकित्सा, अन्य निर्माण सम्बन्धी समस्यायें पंजीकृत हुई। आधे से अधिक समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष समस्यायें सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु भेजे गये।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जनपद में शिविरों के माध्यम से आम जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर निराकरण कर रहे हैं। उन्होंने जनता से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्यायें सुने व उनका मौके पर ही निराकरण भी करें। उन्होंने बताया कि तहसील कालाढूँगी के अन्तर्गत निर्विवादित राजस्व विरासतनों को ग्राम स्तर पर ही निराकरण किये जाने हेतु आगामी 8 फरवरी से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को पंचायत घर देवीपुरा में, 10 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामदत्त, 12 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनपुर, 16 को पंचायत घर कुआंडाट, 18 को राजकीय उच्चतर माध्यमिक नौदा, 23 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमोला, 24 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर रौतेला व 26 फरवरी को आदर्श प्राथमिक विद्यालय पतलिया मे निर्विवादित राजस्व विरासतनों के निस्तारण हेतु कैम्प लगाये जायेंगे।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 227 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण दवायें वितरित की गई तथा 42 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गये। आयुर्वेदिक यूनानी द्वारा 110 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 62 आयुष किट वितरित किये गये। समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं के 17 आवेदन स्वीकृत किये गये, 42 दिव्यांग कार्ड बनाये गये, 02 कृत्रिम अंग हेतु आवेदन प्राप्त हुये जबकि 06 दिव्यांग लोगों को जिसमें नारायण सिह, ओम प्रकाश, कमल किशोर प्रताप राम, युगल किशोर, हंसराज को ट्राई साइकिल दी गई। 02 दिव्यांगों को व्हील चेयर, 02 को बैसाखी व 02 दिव्यांगों को श्रवण मशीन दी गई। महिला कल्याण विभाग द्वारा 03 विधवा प्रमाण पत्र जारी किये गये तथा 06 आवेदन जमा करवाये गये। राजस्व विभाग द्वारा 60 आय प्रमाण पत्र जारी किये गये, 60 का त्रुटि निवारण किया गया। 20 आधार कार्ड संशोधन किये गये, 06 नये आधार कार्ड बनाये गये। श्रम विभाग द्वारा योजना सम्बन्धित विस्तृत जानकारियाँ दी गई व 22 फार्म वितरित किये गये तथा पीएमएसवाईएम के 50 फार्म वितरित किये गये। पशुपालन विभाग द्वारा 25 काश्तकारों को ऋण की जानकारी देते हुये 88 किसानों को दवाईयाँ वितरित की, कृषि विभाग द्वारा 40 किसान सम्मान निधि फार्म भरवाये गये, खादय विभाग द्वारा 55 राशन कार्ड संशोधन प्राप्त हुये जिसमें से 18 का निस्तारण मौके पर किये गये, ग्राम्य विकास द्वारा 40 परिवार रजिस्टर नकल जारी की गई, बाल विकास द्वारा 7 फार्म प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, 5 नन्दा गौरा योजना के फार्म वितरित किये गये, उद्यान विभाग द्वारा काश्तकारों को जानकारी देते हुये भिन्डी, मूली के बीज तथा दवा दी गई। शिविर में कृषि, उद्यान, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, महिला कल्याण, ग्राम्य विकास, राजस्व, बाल विकास, पूर्ति, उद्योग, पशुपालन, एनआरएलएम, आधार स्टाल लगाये गये और विस्तृत जानकारियाँ जनता को दी गई।

शिविर में ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल, ज्येष्ठ प्रमुख शशि डंगवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कालाढूगी पुष्कर कत्यूरा, महामंत्री कमल नयन जोशी, गोपाल रावत, विनोद बधानी, ताराचन्द्र पाण्डे,प्रताप बोरा, अभिभावक संघ अध्यक्ष पूरन बुडलाकोटी, प्रधान सगठन अध्यक्ष हीरा बल्लभ बधानी, प्रभागीय वनाधिकारी चन्द्रशेखर जोशी, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, एपीडी संगीता आर्या, जीएडीआईसी विपिन कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, एसीएमओ डॉ० रश्मि पंत, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ० एमएस गुंज्याल, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, एलडीएम एमएस जंगपांगी, डीपीओ अनुलेखा बिष्ट, श्रम अधिकारी मीनाक्षी काण्डपाल, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!