Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री ने डाॅ० रघुनन्दन सिंह टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी एक करोड़ दस लाख की अवस्थापना सुविधाओं का किया लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 26 अक्टूबर 2020, नैनीताल (सूचना)। सरोवर नगरी में सोमवार का दिन सौगातों भरा रहा। सूबे के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध डाॅ० रघुनन्दन सिंह टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी पहुँचकर अकादमी में निदेशक श्री राजीव रौतेला के निर्देशन में स्थापित एक करोड़ दस लाख की अवस्थापना सुविधाओं का लोकार्पण किया, वहीं अकादमी परिसर में नव स्थापित क्रिकेट पिच पर विधायक संजीव आर्य की बाॅल का सामना किया। इस तरह मुख्यमंत्री ने अकादमी क्रिकेट पिच का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने अकादमी परिसर में नव सुसज्जित गंगोत्री एवं यमुनोत्री छात्रावासों का भी निरीक्षण किया साथ ही अकादमी के प्रशासनिक भवन में स्थापित की गयी डायरेक्टर्स पिक्चर वाॅल का भी लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत अकादमी के निदेशक श्री राजीव रौतेला ने किया, वहीं करतल ध्वनि के साथ अकादमी के प्रशिक्षुओं ने भी मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

[box type=”shadow” ]

अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि ज्ञान का प्रकाश प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुँचाने तथा अच्छा लोक सेवक बनाने में प्रशासन अकादमी की राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान है। यह अकादमी उत्तराखण्ड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अपने सम्बोधन में अकादमी में वर्ष 1985 में स्थापित ऑडियोरियम के उच्चीकरण एवं सौन्दर्यकरण किये जाने के साथ ही अकादमी परिसर में बेडमिंटन एवं टेनिस के लिए एस्ट्रो टर्फ स्थापित किये जाने की घोषणा भी की। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि लम्बे समय के बाद अकादमी में जो आधारभूत सुविधाऐं स्थापित की गयी हैं, उसके लिए यहाँ के निदेशक श्री राजीव रौतेला तथा उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र हैं।
प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यशैली एवं गुणवत्ता के साथ ही आत्म विश्वास में वृद्धि करने के लिए प्रशिक्षण जिन्दगी में बहुत जरूरी है। जन्म लेने के साथ ही हम प्रशिक्षण प्रक्रिया से जुड़ जाते हैं, यह प्रक्रिया जीवन पर्यन्त चलती रहती है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती, प्रशिक्षण का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि अच्छी गवर्नेन्स देना सरकार का उद्देश्य है। ई-गर्वेनेन्स से ही विशमताओं को क्षमताओं में बदला जा सकता है। जिसके लिए प्रशिक्षण व परिश्रम जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार की छवि लोक सेवकों से ही बनती है। उन्होंने कहा लोक सेवक सरकार का आवरण एवं संदेश वाहक हैं, लिहाजा अधिकारी अपनी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर बेहतर कार्य करें ताकि जन सामान्य को लगे कि वह उनके अपने हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी में चिकित्सा, पुलिस, प्रशासन, सभी द्वारा बेहतरीन कार्य किया गया, जिसकी चारों तरफ प्रशंसा हुई। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को भी एटीआई में प्रशिक्षण दिया जायेगा।[/box]

अपने सम्बोधन में निदेशक एटीआई श्री राजीव रौतेला ने बताया कि अकादमी की स्थापना 1971 में हुई थी, तब इसे ऑफीसर ट्रेनिंग स्कूल के रूप में स्थापित किया गया था, तब इसका संचालन उत्तर प्रदेश से होता था। अकादमी 50 वे वर्ष में प्रवेश कर रही है जो कि हमारे लिए अत्यन्त गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौर में गाईड लाइन का अनुपालन करते हुए अकादमी द्वारा जुलाई माह से प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ कर दिये गये थे। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग माॅड्यूल को उच्च स्तर का बनाने के लिए देश-विदेश की संस्थाओं से वार्ता की जा रही है साथ ही अनेकों संस्थाओं से एमओयू भी कर लिए गये हैं। श्री राजीव रौतेला ने कहा कि आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाये जाने के लिए निरन्तर चिन्तन गतिमान है। अकादमी द्वारा इस प्रकार की आधारभूत कार्य योजना तैयार की जा रही है जोकि आगामी 50 वर्षों के लिए उपयोगी होगी।

[box type=”shadow” ]निदेशक एटीआई श्री राजीव रौतेला ने द्वारा मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अकादमी परिवार की ओर से प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया।

[/box]

[box type=”shadow” ]कार्यक्रम के उपरान्त मुख्यमंत्री प्रशिक्षु अभियंताओं के साथ ग्रुप फोटो सेशन में भी शामिल हुए।

[/box]

कार्यक्रम में विधायक संजीव आर्य, उपाध्यक्ष महिला आयोग ज्योति साह, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, ब्लाॅक प्रमुख डाॅ० हरीश बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, दर्जामंत्री प्रकाश हर्बोला, पीसी गोरखा, के अलावा गोपाल रावत, दया किशन पोखरिया, कुन्दन बिष्ट, मनोज जोशी, खीमा शर्मा, प्रदीप जनोटी, शान्ति मेहरा, मुकेश बोरा, प्रताप बिष्ट, खीम सिंह बिष्ट, कुन्दन चिलवाल के अलावा आयुक्त कुमाऊॅ अरविन्द सिंह ह्यांकी, आईजी अजय रौतेला, प्रबन्ध निदेशक केएमवीनएन रोहित मीणा, अकादमी के संयुक्त निदेशक नवनीत पाण्डे, दीपक पालीवाल, उप निदेशक विवेक सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एसएस जंगपांगी, के अलावा फैकल्टी के सदस्य आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी डायरेक्टर मन्जू पाण्डे ने किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!