Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के अधिकारियों की ली बैठक

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 28 जनवरी 2021, अल्मोड़ा (सू.वि.)। अल्मोड़ा पहुॅचे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सभागार में जनपद के अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री द्वारा विकास योजनाओं की समीक्षा सहित अन्य बिन्दुओं पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के अवशेष  कार्याें में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द कक्षायें संचालित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मेडिकल कालेज हेतु सीवर लाईन की डीपीआर 15 दिन के भीतर तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने आयुक्त कुमाऊँ मण्डल को इस कार्य का पर्यवेक्षण करने की जिम्मेदारी दी। मुख्यमंत्री ने यूपीआरएनएन के अधिकारियों से तत्काल बैठक कराते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये गये।

जनपद में स्वीकृत जिला योजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि जिन विभागों द्वारा स्वीकृत धनराशि व्यय नहीं की जाती उन विभागों हेतु अगले वर्ष से परिव्यय स्वीकृत नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने जनपद की स्वीकृत जिला योजना के सापेक्ष व्यय पर संतोष जताया। पेयजल निगम के अधिकारियों को सरयू-बैलख पम्पिंग योजना को 15 फरवरी तक दुरूस्त करते हुए पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत तय लक्ष्यों को निर्धारित समय में प्राप्त करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जिले में ई-आफिस व्यवस्था पर तीव्र गति से कार्य किया जाय जिससे ई-आफिस की परिकल्पना साकार हो सके। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव के लिये नये प्रसव केन्द्र चिन्ह्ति किये जाय। बन्दरों व सुअरों द्वारा खेती को नुकसान पहुॅचाने की समस्या को लेकर उन्होंने अधिकारियों को ठोस कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में यह समस्या बेहद गम्भीर है।

मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों को नशे पर लगाम लगाने के लिए इस कार्य में लिप्त लोगो पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे को सख्ती दिखानी होगी जिससे आने वाले भविष्य की पीढ़ी को हम नशावृत्ति से दूर रख सके। पुलिस विभाग के अधिकारियों को नेटर्वक बढ़ाने व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री त्वरित समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत अधिक से अधिक कैम्प आयोजित कर लोगो की समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री के सम्मुख विभिन्न विभागों द्वारा अपना प्रस्तुतीकरण दिया गया।

इस दौरान एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के चौघाटपाटा स्थित हिलांस आउटलेट शोरूम का मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुवल उद्घाटन किया गया। वहीं हिलांस के उत्पादों का विमोचन भी किया गया। बैठक के दौरान पर्यटन विभाग के कलैण्डर का विमोचन भी किया गया। इसके अलावा कोविड-19 के दृष्टिगत जनपद में स्थापित आरटीपीसीआर लैब का भी उन्होंने वर्चुवल उद्घाटन किया गया। लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जिसकी ट्राफी व प्रशस्ति पत्र भी मुख्यमंत्री द्वारा जिलाधिकारी नितिन सिहं भदौरिया व प्रो० जे.एस. रावत को सौंपा गया।

बैठक से पूर्व विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान परिसर में लगे स्टाॅलों का निरीक्षण व उन्नत कृषि बीजो व यन्त्रों का अवलोकन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ० लक्ष्मीकान्त द्वारा उनको जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन एवं ग्रीन हिल्स संस्था के संयुक्त प्रयासो से कसारदेवी, मजखाली, कटारमल व चितई के ग्रामीण क्षेत्रों के अजैविक कचरे प्रबन्धन हेतु वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा जनपद को जिला योजना व राज्य सैक्टर में मिली 03 एम्बुलेंस वाहनों को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने नगर में आवागमन को और सुचारू बनाने के लिए 04 ई-रिक्शा को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस बैठक में इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष मा० रघुनाथ सिंह चौहान, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ० धन सिंह रावत, बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा, सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह पिलख्वाल, विधायक महेश नेगी, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, आयुक्त कुमाऊँ मण्डल अरविन्द सिंह हयांकी, पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट व अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!