Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ग्रामीण युवा स्वास्थ्य संवर्धन केन्द्रों की स्थापना एवं संचालन के सम्बन्ध में जारी किये गये दिशा निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 नवम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा के क्रम में सचिव युवा कल्याण एस.ए. मुरूगेशन द्वारा राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों विशेषकर युवा वर्ग को स्वस्थ्य रहने हेतु सामुदायिक फिटनेस उपकरण उपलब्ध कराने हेतु “ग्रामीण खेलकूद एवं स्वास्थ्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण युवा स्वास्थ्य संवर्द्धन केन्द्रों की स्थापना एवं संचालन के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री ग्रामीण युवा स्वास्थ्य संवर्द्धन केन्द्रों की स्थापना कार्यक्रम कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रवासियों विशेषकर युवाओं को शारीरिक व्यायाम हेतु ग्राम में ही सुविधायें उपलब्ध कराना है, इसमें प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट के संदेश को सुदूर ग्रामीण अंचल कार्यक्रम के घटक तक पहुंचाना है। इस योजना में प्रत्येक ग्राम पंचायत के अंदर किसी भी सार्वजनिक स्थल पर लोगों शारीरिक व्यायाम हेतु ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे।

‘ओपन जिम’ किसी भी खेल मैदान, ग्राम पंचायत की भूमि विद्यालय अथवा किसी भी सरकारी विभाग की ऐसी भूमि जो सार्वजनिक आवागमन हेतु आसानी से उपलब्ध हो पर स्थापित किए जा सकेंगे। कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग नोडल विभाग होगा।

कार्यक्रम हेतु उपकरणों की व्यवस्था स्थापना एवं अनुरक्षण युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग की “ग्रामीण खेलकूद एवं स्वास्थ्य संवर्द्धन योजना मद” से की जाएगी। मुख्यमंत्री युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत मंगल दलों को प्राप्त होने वाली धनराशि का उपयोग भी इसके अन्तर्गत अन्य उपकरण कय करने हेतु किया जा सकेगा।

समस्त जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल (प्रारद) अधिकारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी कार्यक्रम के प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु जिम्मेदार होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!