मुकेश अंबानी की बेटी की शादी आज, ऐश्वर्या का ‘ढिंचक डांस’ अब भी देख रहे हैं लोग

मुंबई । देश के नामी उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी की ईशा अंबानी की शादी आज 12 दिसंबर को मुंबई में होगी। इसके लिए उनके दक्षिण मुंबई स्थित गगनचुम्बी घर एंटीलिया को सजाया गया है। शादी में दोनों परिवार के रिश्तेदार ही मौजूद रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक दोनों परिवारों के लोगों और करीबी रिश्तेदारों को मिला कर करीब 600 लोग इस शादी में शरीक होंगे। अंबानी के घर को जाने वाली पेडर रोड पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये गए हैं। आज की शादी के बाद 14 दिसंबर को ईशा और आनंद की शादी का रिसेप्शन होगा। बांद्र के जियो गार्डन में होने वाले इस रिसेप्शन में बॉलीवुड स्टार्स, नेता, मंत्री और नामी कार्पोरेट्स आयेंगे।
लेकिन इस शादी को लेकर सबसे बड़ी चर्चा उदयपुर में हुई प्री-वेडिंग पार्टी को लेकर हो रही है। इस पार्टी में तीनों ख़ास सहित सितारों का मेला लगा था। लेकिन एक वीडियो जो सबसे ज़्यादा वायरल हुआ है वो है ऐश्वर्या राय बच्चन का। बच्चन बहू अपने पति अभिषेक के साथ स्टेज पर बेधड़क और बिंदास डांस करते हुए दिखाई दीं। इतना ही नहीं उन्होंने तो स्टेज पर अपने पति रणवीर सिंह और अनिल कपूर के साथ डांस कर रहीं दीपिका पादुकोण को भी खींच कर अपने साथ लाया और ख़ूब डांस किया।
![]()