Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगत

MS Dhoni नज़र आएंगे अपनी टीम का मार्गदर्शन करते हुए

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं और अपने घर रांची में अपना कीमती समय बिता रहे हैं। वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कहा जा रहा था कि एमएस धौनी क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि, धौनी वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

वेस्टइंडीज के बाद साउथ अफ्रीका और अब बांग्लादेश के खिलाफ भी वे शॉर्ट फॉर्मेट की सीरीज से दूर हैं। खबर तो यहां तक कि धौनी इस साल अंतरराष्ट्रीय में वापसी करने वाले नहीं हैं। हालांकि, इस बीच एमएस धौनी ने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। धौनी बुधवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में बने जिम में पहुंचे और करीब एक घंटे तक कसरत की। इसके अलावा वे यहां तमाम और गेम भी खेलते नज़र आएं हैं।

एक सप्ताह तक टीम के साथ रहेंगे धौनी

इसी बीच दैनिक जागरण से बात करते हुए झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के सचिन संजय सहाय ने बताया है कि उन्होंने एमएस धौनी को झारखंड टीम के अंडर 23 टीम के खिलाड़ियों को एक हफ्ते के लिए ट्रेन करने के लिए कहा है, जिसे धौनी ने स्वीकार नहीं किया है। हालांकि, एमएस धौनी ने इस बात को स्वीकार कर लिया है वे एक नवंबर से अगले एक सप्ताह के लिए अपने राज्य की टीम का मार्गदर्शन कर सकते हैं।

खुद की भी ट्रेनिंग धौनी ने की शुरू

8 नवंबर को झारखंड की जूनियर टीम सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए सूरत के लिए रवाना होगी। इससे पहले एक सप्ताह तक धौनी टीम के साथ कुछ समय बिताकर उनका मार्गदर्शन करते नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा संजय सहाय ने ये भी बताया है कि धौनी ने खुद की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है, जो उन्होंने बीते कुछ महीने से छोड़ दी थी। खबर थी कि धौनी झारखंड की टीम के लिए खेलते नज़र आएंगे, लेकिन ये महज एक अफवाह है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!