Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

एक बार फिर मिस्टर इंडिया की होगी पर्दे पर वापसी

बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो मिस्टर इंडिया की बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है। इस फ़िल्म की ज़िम्मेदारी उठाई है अली अब्बास ज़फ़र ने, जो ट्रिलॉजी के रूप में मिस्टर इंडिया को लेकर आ रहे हैं। फ़िल्म का निर्माण ज़ी स्टूडियोज़ करेगा।

अली ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। अली ने ट्वीट में लिखा- मिस्टर इंडिया की एपिक ट्रिलॉजी के लिए ज़ी स्टूडियोज़ के साथ पार्टनर बनकर एक्साइेड हूं। एक आइकॉनिक किरदार, जिसे सब लोग इतना पसंद करते हैं, उसे आगे ले जाना बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है। फ़िलहाल, स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। किसी एक्टर का अभी चयन नहीं किया गया है। स्क्रिप्ट का पहला ड्राफ्ट तैयार होने के बाद कास्टिंग शुरू की जाएगा।

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, यह मिस्टर इंडिया की स्पिन ऑफ़ होगी, जिसका अस्थायी शीर्षक मिस्टर इंडिया 2 है और इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में नज़र आ सकते हैं। 1987 में आयी साइंस फिक्शन मिस्टर इंडिया भारतीय सिनेमा की कल्ट क्लासिक फ़िल्म है, जिसे शेखर कपूर ने निर्देशित किया था। फ़िल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी और सतीश कौशिक मुख्य भूमिकाओं में थे। फ़िल्म के विलेन मोगेम्बो को आज भी याद किया जाता है, जिसे अमरीश पुरी ने निभाया था।

मिस्टर इंडिया एक बेरोज़गार युवक की कहानी थी, जिसे एक गैजेट के ज़रए ग़ायब होने की शक्ति मिल जाती है। इसका उपयोग वो समाज और देश के दुश्मनों से लड़ने के लिए करता है।

बाग़ी 3 के डायरेक्टर अहमद ख़ान और एक्टर आफ़ताब शिवदसानी बाल कलाकारों के रूप में दिखे थे। मिस्टर इंडिया अनिल कपूर और श्रीदेवी के करियर की भी अहम फ़िल्मों में शामिल है। काफ़ी वक़्त से इसके सीक्वल की बात चल रही थी, मगर अब ट्रिलॉजी के रूप में इस फ़िल्म के फैंस को ज़बर्दस्त तोहफ़ा मिलने वाला है।

अली अब्बास ज़फ़र की पिछली रिलीज़ भारत है, जिसमें सलमान ख़ान और कटरीना कैफ़ ने लीड रोल निभाया था। सलमान के साथ वो टाइगर ज़िंदा है और सुल्तान जैसी फ़िल्में भी बना चुके हैं। मिस्टर इंडिया के साथ बॉलीवुड में एक नये सुपरहीरो यूनिवर्स की शुरुआत होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!