Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मानसून सत्र शुरू होने से पहले सांसदों को कराना होगा कोरोना टेस्ट, पॉजिटिव पाए जाने पर रहना होगा आइसोलेशलन में

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 सितम्बर, 2020, शनिवार। संसद के 14 सितंबर से शुरू हो रहे मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए सांसदों को अपनी, अपने परिवार के सदस्यों और नजदीकी संपर्क वाले व्यक्तियों की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों द्वारा जारी विस्तृत दिशानिर्देशों के मुताबिक, नजदीकी संपर्क वाले व्यक्तियों में सांसदों के निजी सहायक, निजी सचिव, चालक और घरेलू सहायक या सहायिका शामिल हैं।

सांसदों को कोरोना टेस्ट मानसून सत्र शुरू होने से 72 घंटे पहले कराना होगा। यह टेस्ट वे अपने संसदीय क्षेत्र या संसद परिसर में करा सकते हैं। पॉजिटिव पाए जाने पर सांसद को डॉक्टर की सलाह पर आइसोलेशन में जाना होगा या अस्पताल में भर्ती होना होगा।

अगर सांसद का कोई परिजन या निजी सहायक या निजी सचिव या घरेलू सहायक/सहायिका पॉजिटिव पाई जाते हैं तो सांसद को हाई रिस्क जोन में माना जाएगा और उन्हें 14 दिन के क्वारंटाइन में जाना होगा। नौ पेज के दिशानिर्देशों के मुताबिक, सांसदों के अलावा लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय के कर्मचारियों को भी अपना कोरोना टेस्ट कराना होगा। इसमें मंत्रालयों के अधिकारियों से लेकर मीडिया के लोग भी शामिल हैं। जरूरत पड़ी तो सत्र चलने के दौरान भी कोरोना संक्रमण की रैंडम टेस्टिंग भी कराई जाएगी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर की थी बैठक

मानसून सत्र को लेकर पिछले दिनों लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बैठक की थी। कोरोना प्रोटोकॉल्स के लिए दिशा निर्देश दिए गए थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दोनों सदनों के महासचिवों, सीपीडब्‍ल्‍यूडी और एनडीएमसी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। लोकसभा अध्यक्ष ने शारीरिक दूरी और अन्‍य कोरोना प्रोटोकॉल्‍स के लिए इंतजाम करने के लिए निर्देश दिए थे।

लोकसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे कि मानसून सत्र के दौरान शारीरिक दूरी और अन्य कोरोना प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध तरीके से व्यवस्था की जाए। उन्होंने सुरक्षा और सफाई व्यवस्था के लिए उचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!