Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने विधायक मसूरी गणेश जोशी के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पुरुकुल गाँव-किमाडी मोटर मार्ग का किया शिलान्यास

  • “केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार कर रही विकास” 
  • “भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नडडा का देव भूमि उत्तराखंड आने पर हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन” : नरेश बंसल, सांसद राज्य सभा

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 दिसंबर 2020, शुक्रवार, देहरादून। गुरूवार, 3 दिसंबर 2020 को राज्य सभा सांसद नरेश बंसल उत्तराखंड की मसूरी विधान सभा पहुँचे। वहाँ उन्होंने विधायक मसूरी गणेश जोशी, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उसके बाद वहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पुरुकुल गाँव-किमाडी मोटर मार्ग का शिलान्यास विधायक मसूरी गणेश जोशी के साथ किया। यह सड़क 678.23 लाख रूपये की लागत से बनने वाली है। तत्पश्चात राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने वहाँ उपस्थित जन समुदाय व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सांसद नरेश बंसल ने कहा की गाँव-गाँव तक विकास व समस्त सुविधाओं को पहुँचाने का जो संकल्प यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया है, उसे प्रदेश भाजपा सरकार चरितार्थ कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पुर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शिता का परिणाम है की आज गाँव-गाँव तक सड़क पहुँच रही है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में निरन्तर विकास हो रहा है। प्रदेश में हर विधान सभा में विकास हो रहा है। बिजली, सड़क, पेयजल योजनाओं में आज प्रदेश अग्रणी है। केंद्र सरकार की मदद से नए-नए अस्तित्व में संस्थान आ रहे हैं व हर क्षेत्र में विकास हो रहा है, चाहे श्री केदार नाथ जी के पुनर्निर्माण का काम हो या कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य, आल वैदर रोड हो या प्रदेश में विभिन्न रोपवे के कार्य, बाँध परियोजना हो या अन्य किसी भी क्षेत्र में कार्य। भ्रष्टाचार मुक्त व सफल सरकार देने का काम केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने किया है। आज विकास तभी सम्भव हुआ है, गरीब व जरूरत मंद लोगों तक सीधा पहुँच रहा है। डी बी टी के माध्यम से करोड़ों रुपये जो पुरानी सरकारों के बिचौलिया खा जाते थे, आज वह सीधा गरीब तक पहुँचता है। “सबका साथ – सबका विकास” से सबका विश्वास भी भाजपा सरकारें जीत रही हैं। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नडडा का देव भूमि उत्तराखंड आने पर हर्ष जताया व हार्दिक अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष जब कार्यकर्ताओं के मध्य पहुँचते हैं तो उनमें नई उर्जा का संचार होता है।

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि श्री अमित शाह ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया, अब वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नडडा पार्टी को नई ऊँचाई पर लेकर जायेंगे, उनके नेतृत्व में पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। भाजपा का हर नेता व कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी हर वक्त कार्य में लगा रहता है, क्षेत्र में लगा रहता है, उन्होंने विधायक मसूरी गणेश जोशी की तारीफ करते हुए कहा की वह क्षेत्र के विकास को हर समय तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम पुडीर, बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के जिला उपाध्यक्ष बीर सिंह, प्रधान पुरुकुल गाँव व भिततली गाँव, शेर सिंह थापली आदि जन प्रतिनिधि एवं समबन्धित सरकारी अधिकारी व कर्मचारी एवं जन समुदाय उपस्थित रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!