Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सांसद नरेश बंसल बोले मोदी सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी

कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद अब किसानों को खत्म कर देना चाहिए धरना

सांसद नरेश बंसल

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 नवम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा पर सभी किसान संगठनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करना चाहिए और अब धरने को समाप्त कर देना चाहिए व अपने नियमित कामों में लगना चाहिए। सासंद बंसल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने संबोधन में यह भी बात कही कि यह सभी कानून विशुद्ध रूप से और पूरी ईमानदारी के साथ किसानों के हित में लगाए गए थे। लेकिन कुछ किसानों को यह समझ नहीं आए या हम उनको नहीं समझा पाए। अब किसानों के हित को ध्‍यान में रखते हुए आगामी संसद सत्र में इनको वापस लेने का फैसला लिया है।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास का यह सटीक उदाहरण है । मोदी सरकार देशहित में जनहित में काम करती आई है व देश के धरना देने वाले किसान संगठनों की मांग को भी आज माना गया है। उन्होंने कहा कि देश के किसानों के विकास को यह सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों की आए दुगुनी करना का संकल्प खुद मोदी जी ने लिया है व उसके विभिन्न प्रयास जारी है जिनके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं।

सासंद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष बस गुमराह करने का काम कर रहा है व राजनीतिक लाभ के लिए काम कर रहा है पर जनता सब देख रही है व जानती है कि कौन विकास की गाथा लिख रहा है व देश के सर्वांगीण विकास को यह सरकार प्रतिबद्ध है। सासंद बंसल ने कहा कि भाजपा को समाज के सभी वर्गों का अप्रत्याशित समर्थन मिला है। साथ ही युवाओं का अपार समर्थन भी हर्ष का विषय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार का हर क्षण देश के लोगों के कल्याण तथा समृद्धि को समर्पित है। मोदी जी सवा सौ करोड़ भारतीयों को सबल बनाने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मोदी विरोध करतें करते देश विरोधी हो गए हैं पर मोदी सरकार ने इन सबकी दुकान बंद कर देश को विकास पथ पर आगे बढ़ाने का काम किया है ।

सासंद राज्यसभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे किसानों को घर वापस लौटने की भी अपील की है।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की ने इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे किसानों को घर वापस लौटने की भी अपील की है। प्रधानमंत्री ने कानून वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा कि हम किसानों के हित में यह तीनों कानून लेकर आए थे, ताकि छोटे किसानों को और ताकत मिले। सालों से ये मांग देश के किसान और विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री मांग कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि शायद उन्ही की तपस्या में कोई कमी रह गई ।

सासंद बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने आज के मौके पर यह ऐलान कर देश के आंदोलनरत किसानों को बहुत बड़ी खुशी दी है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!