Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सांसद अजय भट्ट ने विकासखण्ड ओखलकाण्डा के दयोली तोक पहुँचकर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत बनने वाली चार सड़कों का किया शिलान्यास

[box type=”shadow” ]

[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 5 नवम्बर 2020, नैनीताल/भीमताल (सूचना)। क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार बृहस्पतिवार को विकासखण्ड ओखलकाण्डा के दयोली तोक पहुँचकर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत 1704.09 लाख रुपए की लागत से बनने वाली चार सड़कों का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि कृषि, व्यापार, उद्योग हो या सामाजिक सरोकार, सड़कें सबके लिए विकास का मार्ग हैं। सड़कें किसी भी इलाके के विकास की बुनियाद होती हैं। उन्होंने कहा कि सड़के विकास की जीवन रेखा हैं। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाये जाने के लिए किसी भी स्तर पर कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि देवलीधार से सुरंग मोटर मार्ग का मिलान कराया जायेगा। सुरंग से टांडा सड़क को पीएमजीएसवाई से मिलान कराया जायेगा। बबियाड़ के साननी में पुल निर्माण हेतु सरकार से धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी। इसके साथ ही क्षेत्र में पाॅच बेड का चिकित्सालय खोलने का प्रयास किया जायेगा, जिसमें महिला चिकित्सक की नियुक्ति अवश्य होगी।

सांसद अजय भट्ट ने ढोली गाँव से कैड़ा गाँव मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी अनुमानित लागत 518.13 लाख रूपये है और इसकी अनुमानित लंबाई 8.625 किलोमीटर है, दूसरी सड़क मोर नौला भिड़ापानी मोटर मार्ग किमी 8 से थली मोटर मार्ग के निर्माण कार्य, जिसकी अनुमानित लागत 405.88 लाख रूपये है तथा अनुमानित लंबाई 8.50 किमी है; तीसरी सड़क अमजड से सुवाकोट पोखरी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य है जिसकी अनुमानित लागत 382.30 लाख रूपये तथा अनुमानित लंबाई 7 किलोमीटर है तथा चौथी सड़क देवली धार से सुई मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी अनुमानित लागत 397.78 लाख रूपये है का शिलांयास किया।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण पूर्ण होने पर दूरस्थ क्षेत्रों में बसे ग्रामीणों को मुख्य मार्गों से जुड़ने के कारण बुनियादी सुविधाओं में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि गाँवों के सड़क मार्ग से जुड़ने से जहाॅ आवागमन में आसानी होगी वहीं कृषि उपज के साथ ही क्षेत्रीय उत्पादों को आसानी से बाजार उपलब्ध हो सकेगा। सांसद अजय भट्ट ने कहा केंद्र में मोदी सरकार ने वर्ष 2014 से अभी तक लगातार जिस अभूतपूर्व गति से ग्रामीण भारत को सड़कों से जोड़ने का कार्य किया है वह अकल्पनीय है। श्री भट्ट ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने को कहा। इसके साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष आनन्द नदगली किशन सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा, ब्लाॅक प्रमुख धारी आशा रानी, दर्जा राज्यमंत्री मनोज शाह, अध्यक्ष दुग्ध संघ मुकेश बोरा, नरेश सनवाल, ग्राम प्रधान बसंती तिवारी, मण्डल अध्यक्ष कुन्दन, गणेश कुलोरा, मनोज सुयाल, संजय कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!