Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
विशेषसामाजिक गतिविधियाँ

मातृ दिवस पर विशेष – अपने लिए कुछ भी कभी क्या जोड़ती है माँ….

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मई 2020, रविवार। मातृ दिवस माता को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। एक माँ का आँचल अपनी संतान के लिए कभी छोटा नहीं पड़ता। माँ का प्रेम अपनी संतान के लिए इतना गहरा और अटूट होता है कि माँ अपने बच्चे की खुशी के लिए सारी दुनिया से लड़ लेती है। एक माँ का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है, उसके बिना यह दुनियाँ अधूरी है।
मातृ दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य माँ के प्रति सम्मान और प्रेम को प्रदर्शित करना है।

8 मई, 1914 को अमेरिकी राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने मई के दूसरे रविवार को एक संयुक्त प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया, जिसे ‘मदर्स डे’ के रूप में मनाया गया। यह दिवस अब दुनिया के हर कोने में अलग-अलग दिनों में मनाया जाता हैं।

भारत में मातृ दिवस की खास परम्परा हैं। भारत में पृथ्वी को भी माँ की संज्ञा दी जाती है व भारत में माता की भगवान/देवी स्वरूप में भी पूजा की जाती है इसलिए भारत में मातृ दिवस भी खास महत्व रखता है।

मदर्स डे का इतिहास यह भी माना जाता है, “सन 1912 में मदर्स डे की शुरूआत अमेरिका से हुई। एना जार्विस नाम की अमेरिकी कार्यकर्ता अपनी माँ से बेहद प्यार करती थीं। उन्होंने कभी शादी नहीं की। माँ की मौत होने के बाद प्यार जताने के लिए उन्होंने इस दिन की शुरुआत की। जिसे बाद में 10 मई को पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा। भारत में यह दिन, माँ को सम्मान एवं प्यार देने के उद्देश्य से प्रति वर्ष मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।”

[box type=”shadow” ]

माँ

अपने लिए कुछ भी कभी क्या जोड़ती है माँ………………………..

 

अपने लिए कुछ भी कभी क्या जोड़ती है माँ ।
औलाद की खातिर शिला भी तोड़ती है माँ ।

बेटे भले दो चार हों या तीन बेटियाँ,
क्या भूख से रोता किसी की छोड़ती है माँ ।

गर आँधियाँ आयें कभी बच्चों की राह में ,
तूफान के भी होंसलों को मोड़ती है माँ ।

जब दौड़ में शामिल हुई बेटी स्कूल में,
तब हर कदम पे साथ उसके दौड़ती है माँ ।

देखा नहीं हमने कभी ईश्वर जमीन पे,
लगता उसी की बागवानी गोड़ती है माँ ।

क्या जानते थे हम यहाँ दुनियाँ जहान को,
अज्ञानता का घट हमारा फोड़ती है माँ ।

बेसक गरीबी भुखमरी आये नसीब में ,
गर्दन बुरे हालात की झकझोड़ती है माँ ।

वो दूध जो “हलधर” पिये थे खून देह था,
संतान मुँह अमृत सुधा निचोड़ती है माँ ।

साभार:

कविवर जसवीर सिंह ‘हलधर’
मो० : 9897346173

 

[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!