Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ में दिखी भारत-अमेरिका के गहरे रिश्तों की झलक ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया एक लाख लोगों को संबोधित

‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया एक लाख लोगों को संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका। मंगलवार, २५ फ़रवरी, २०२०, देहरादून (सू. ब्यूरो)। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत पहुँचे। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर थे। यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में डोनाल्ड ट्रंप ने जब ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित किया, तो भारत और पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में पुल बाँध दिए। डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान अमेरिका और भारत की दोस्ती का जिक्र किया। साथ ही इस्लामिक आतंकवाद पर अपना कड़ा रुख भी दिखाया। अहमदाबाद के खचाखच भरे मोटेरा स्टेडियम में डोनाल्ड ट्रंप ने नमस्ते कहकर अपने भाषण की शुरूआत की। उन्होंने कहा अमेरिका भारत को प्यार करता है और हमेशा उसका वफादार दोस्त बना रहेगा। मोदी और ट्रंप के रिश्तों की गर्मजोशी साफ नजर आ रही थी।

दोनों नेताओं ने कई बार एक-दूसरे को गले लगाया। ट्रंप ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच लगभग आधे घंटे के भाषण में सभी मुद्दों पर चर्चा की। ट्रंप बोले कि भारत आना एक गर्व की बात है। नरेंद्र मोदी एक चैंपियन हैं जो भारत को विकास की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं और फर्स्ट लेडी 8000 मील का दौरा कर यहाँ पहुॅचे हैं। अमेरिका हिंदुस्तान का दोस्त है, अमेरिका हिंदुस्तान का सम्मान करता है। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी बहुत कामयाब नेता है। वह बेहतरीन काम कर रहे हैं। मोदी कठोर मेहनत की मिसाल हैं। भारत की विविधता अभूतपूर्व है। ट्रंप ने कहा कि हमारे देश के लिए आपने जो योगदान दिया है अमेरिका उसके लिए भारत का धन्यवाद करता है। मैं इस शानदार स्वागत के लिए आपका शुक्रिया अदा करता हूॅ। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पाँच महीने पहले अमेरिका ने पीएम मोदी का स्वागत किया था। आज भारत हमारा स्वागत कर रहा है यह हमारे लिए खुशी की बात है। आज हम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में हैं। प्रधानमंत्री मोदी का जीवन दिखाता है कि इस देश में विकास की कितनी संभावनाएं हैं। उनके पिता चाय बेचा करते थे, जब प्रधानमंत्री मोदी छोटे थे तब उन्होंने एक इसी शहर में एक चाय की दुकान में काम किया था। प्रधानमंत्री मोदी भारतीय गणतंत्र के सबसे मजबूत नेताओं में शुमार हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में करोड़ों लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। गाँवों में बिजली पहुँचाना मोदी की बड़ी उपलब्धि है। ट्रंप ने उज्जवला, इंटरनेट सुविधा, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कई योजनाओं का उल्लेख करते किया। उन्होंने कहा कि आज भारत बड़ी शक्ति बनकर उभर रहा है, जो इस सेंचुरी की सबसे बड़ी बात है। आपने ऐसा एक शांतिपूर्ण देश होने के साथ हासिल किया है। ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों ही देश आतंकवाद से प्रभावित रहे हैं। हमने आईएसआईएस को सौ फीसदी खत्म किया है। हमें आतंकवाद की विचारधारा को खत्म करना है। उन्होंने इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाकर भारत को आश्वस्त किया कि अमेरिका इस लड़ाई में पूरी तरह साथ है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ सकारात्मक रूप से कोशिश कर रहा है कि पाकिस्तानी सीमा पर सक्रिय आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई हो। हमारे रिश्ते पाकिस्तान के साथ अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को दक्षिण एशिया में समस्याओं के निराकरण और शांति के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

ट्रंप ने कहा कि भारत में हर नागरिक को हक मिला है। यहाँ हर धर्म के लोग है, जो मेलभाव से रहते हैं। यहाॅ सैकड़ों भाषायें बोली जाती हैं। भारतीय लोग बहुत मेहनती हैं। अमेरिका में 40 लाख भारतीय रहते हैं, जो हमारे मित्र हैं और वहाँ हर क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए समझौते करेंगे। हमारी अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी है। हम कारोबार के क्षेत्र में कम से कम प्रतिबंध करेंगे। मोदी ने अपने देश में बड़े आर्थिक सुधार किए हैं। हम भारत के साथ एक शानदार ट्रेड समझौते पर बात शुरू कर चुके हैं जो दोनों देशों में निवेश करने को काफी आसान बना देगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत को सबसे अच्छे सैन्य उपकरण देने को तत्पर है। हम रक्षा उपकरण देंगे, जिससे भारत की सेना और मजबूत होगी। इसके अलावा ट्रंप ने बॉलीवुड का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में लगभग 2000 फिल्में हर साल बनती हैं, जिसे बॉलीवुड कहते हैं। इसमें डांस है, ड्रामा, इमोशंस है। यहाँ डीडीएलजे जैसी फिल्में हैं। ट्रंप ने अपने भाषण में क्रिकेट का भी जिक्र किया। डोनाल्ड ट्रंप बोले कि भारत ने दुनिया को सचिन, विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी दिए हैं जो दुनिया के लिए हीरो हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!