Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में बवाल करने वाले उपद्रवियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के साथ अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने का दिया निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका। 17 अप्रैल, 2020, शुक्रवार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद में बुधवार को मेडिकल तथा पुलिस की टीम पर हमला करने वाले उपद्रवियों पर जरा भी रहम करने को तैयार नहीं हैं। लंबे समय बाद गुरुवार को अपने ऑफिस लोकभवन में बैठक की। अपनी कोर टीम के साथ बैठक में उन्होंने बुधवार को मुरादाबाद में डॉक्टर्स तथा पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के साथ अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।

अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद में कल बवाल करने वाले किसी भी उपद्रवी के खिलाफ जरा भी रहम न दिखाने का निर्देश दिया है। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उपद्रवी तत्वों के तोड़-फोड़ करने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए उनसे वसूली की जाए। ऐसा न करने पर उनकी संपत्ति जब्त की जाए। इनके खिलाफ एनएसए के साथ अन्य गंभीर धाराएं भी लगाकर सख्त एक्शन लिया जाये। इस प्रकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर सख्त हो गए हैं। अवनीश अवस्थी ने कहा कि आज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यालय लोकभवन में बैठना आरम्भ किया है।मुख्यमंत्री ने कहा है कि विभिन्न प्रदेशों में रह रहे उत्तर प्रदेश वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारी प्रत्येक फोन काॅल को अटेंड करें, लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सचेत एवं संवेदनशील रहें।

  • मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने की दी नसीहत
  • कोरोना संक्रमण को छुपाने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जायेगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने की नसीहत देते हुये कहा कि कोरोना संक्रमण को छुपाने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने लॉकडाउन की समीक्षा के दौरान कहा कि कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को छुपाने तथा इनको जानबूझकर न बताने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। ऐसे लोगों को प्रश्रय देने वालों और उनकी तलाशी न करने वाले थानेदारों के खिलाफ भी एक्शन होगा। मुख्यमंत्री कहा कि हॉट स्पॉट क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर, आवागमन को पूरी सख्ती से प्रतिबंधित किया जाये।

  • मुरादाबाद के 17 आरोपी पर NSA सहित अन्य धारा भी

मुरादाबाद शहर में कोरोना वायरस संदिग्धों को लेने पहुँची मेडिकल और पुलिस टीम पर हुए हमले में पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में पथराव करने वाली सात महिलाएं भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स व कर्मी, सभी सफाई अभियान से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी, सुरक्षा में लगे सभी पुलिस अधिकारी व पुलिस विभाग के कर्मी इस आपदा की घड़ी में दिन रात सेवा कार्य में जुटे हैं। ऐसे में इनके ऊपर हमला करने राष्ट्रद्रोह जैसा है। उन्होंने टीम-11 मीटिंग में यह तय किया कि प्रदेश में अगर कहीं भी किसी डॉक्टर, पुलिसकर्मी या सफाई कर्मी पर कोई हमला होता है तो ऐसे मामलों में सीधा एनएसए यानी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए। अगर जरूरत हो तो अन्य गंभीर धाराओं में भी केस दर्ज किया जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया।

हॉटस्पॉट एरिया को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील करके आवागमन को पूरी सख्ती से बंद किया जाए। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की जाए। हॉटस्पॉट एरिया में सिर्फ मेडिकल, सेनिटाइजेशन और डोर स्टेप डिलीवरी टीमों को ही आने-जाने की इजाजत दी जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!