Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

15 जून की रात निकल सकता है चांद, अगले दिन ईद; सजे बाजार

देहरादून: रमजान का माह रुखसत होने वाला है और एक महीने तक रोजा रख अल्लाह की इबादत करने वाले ईद के चांद का दीदार करने को बेताब है। उम्मीद है कि 15 जून को चांद दिख सकता है और 16 जून की ईद हो सकती है।

जैसे-जैसे ईद का दिन नजदीक आ रहा है, मुस्लिम समुदाय में उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं और समुदाय के लोग देर शाम तक खरीदारी में मशगूल नजर आ रहे हैं। शहर के पलटन बाजार, धामावाला, तहसील चौक, झंडा बाजार, इंदिरा मार्केट पूरी तरह गुलजार हैं।

इंडोनेशियन टोपी की धूम

ईद के लिए बाजार में टोपियों की भी भरमार है। साधारण टोपियों के साथ विदेशी टोपियों की खूब खरीदारी हो रही है, लेकिन सबसे ज्यादा इंडोनेशियन टोपी लोगों को भा रही है। वहीं, जरवी टोपी, मोती वाली टोपी, चिमकी टोपी, मखमली टोपी, पंचकली टोपी भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 30 से 80 रुपये तक है।

सफेद कुर्ता-पायजामा पहली पसंद

ईद के लिए वैसे तो जींस, टी-शर्ट से लेकर फैंसी कुर्ता-पायजामों की भी बिक्री हो रही है, लेकिन सफेद-कुर्ता पायजामे का जलवा बरकरार है। पठानी कुर्ते का युवाओं में खासा क्रेज देखने को मिल रहा।

इत्र की महक

अल्लाह की इबादत के लिए खुशबू लगाना सुन्नत है। ईद के नमाज के लिए लोग इत्र लगाकर ईदगाह और मस्जिदों में जाते हैं। बाजार में इत्र में ‘जन्नतुल फिरदौस’, ‘समामा फिरदौस’, ‘हज्जे अवद’ आदि वैरायटी मौजूद हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!