Breaking News :
>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्य आपदा परिचालन केन्द्र में रासायनिक आपदा पर की गई राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 12 फरवरी 2020 (सू.ब्यूरो)। राज्य आपदा परिचालन केन्द्र में रासायनिक आपदा पर की गई राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल के कुछ अंश
“जनपद देहरादून में समय आज प्रातः 10:40 बजे के आसपास भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 पाई गई। भूकंप का केंद्र जनपद देहरादून का सेलाकुई-विकास नगर आसपास का क्षेत्र पाया गया। जनपद देहरादून का आईआरएस (इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम) अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी देहरादून श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव (रिस्पांसिबल ऑफिसर) ने जनपद कंट्रोल रूम में कमान संभाली है और जनपद आईआरएस सिस्टम को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। जनपद आपदा कंट्रोल रूम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त की जा रही है और तदनुसार राहत एवं बचाव कार्यो के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, लोकल पुलिस- प्रशासन सहित वालंटियर तथा स्थानीय सहयोगी कार्मिकों और रेखीय विभागों को बचाव एवं राहत कार्यो के लिए रवाना किया जा रहा है।”
जनपद आपदा कंट्रोल रूम को प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद देहरादून में भूकंप के चलते चार स्थानों पर लिंडे कंपनी सेलाकुई, इंटरनेशनल स्कूल सेलाकुई, क्लेमेंनटाउन हिमालयन ड्रग्स और ऋषिकेश एचएनजी कंपनी में गैस का रिसाव तथा आग लगने की घटना भी हुई थी। उक्त सभी स्थानों पर जनपद आपदा कंट्रोल रूम द्वारा घटना की वस्तु स्थिति के अनुसार राहत एवं बचाव दल तत्काल रवाना किए गए और लोगों को तत्काल राहत दिलाने का प्रयास किया गया। आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया इस दौरान सेलाकुई लिंडे कंपनी में लगभग 20 लोग फंसे थे तथा सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में 20 छात्र-छात्राएं फंसे हुए थे जिनको रेस्क्यू करते हुए मेडिकल कैंप में भेजा गया इसके अतिरिक्त क्लिमेंटाउन हिमालयन ट ड्रग्स में गैस रिसाव के चलते कुल 7 लोग प्रभावित हुए और ऋषिकेश एच एन जी कंपनी में गैस रिसाव से 2 लोग बेहोश हुए थे। सेलाकुई में प्रभावित हुए लोगों को देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में, क्लेमेंट टाउन में घायल हुए लोगों को महंत इंद्रेश अस्पताल में तथा ऋषिकेश में घायल हुए लोगों को एम्स में भर्ती किया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
“जैसे ही सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि सेलाकुई लिंडे कंपनी में लिक्विड नाइट्रोजन गैस का रिसाव हो रहा है जिससे वहाँ पर आग भी लग गई है तुरन्त ही फायर टीम और राहत और बचाव दल को मौके पर रवाना कर दिया गया है।”

[box type=”shadow” ]20 बच्चों का रेस्क्यू किया गया है, जो सामान्य घायल थे। उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

[/box]

[box type=”shadow” ]

ट्रक, कैंपर, जेसीबी, लेबर और स्टाफ आपदा बचाव ऑपरेशन तैयार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

[/box]

 

[box type=”shadow” ]

 

दूरसंचार व्यवस्थाओं के बाधित होने के चलते सूचनाओं का आदान -प्रदान करने के लिए सेटेलाइट फोन का भी उपयोग किया गया। सेटेलाइट फोन का उपयोग करते एसडीएम विकासनगर सौरभ असवाल।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!