Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
क्राइमदेश

जोधपुर के विश्वविद्यालय परिसर में नाबालिग के साथ किया गया दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जुलाई 2023, मंगलवार, जोधपुर। जोधपुुर में एक विश्वविद्यालय परिसर में तीन छात्रों ने एक नाबालिग के साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड के सामने सामूहिक दुुष्कर्म किया। पुुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, लडक़ी शनिवार को ब्यावर से अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और देर रात जोधपुर बस स्टॉप पर पहुंची। इसके बाद दोनों कमरे की तलाश में एक गेस्ट हाउस में गए, जहां एक कर्मचारी ने लडक़ी के साथ गलत हरकत की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वे वहां से चले गए और एक कमरे की तलाश कर रहे थे, इसी बीच तीन छात्र उनके पास आए व मदद करने के बहाने वे दोनों को पास के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में ले गए और बारी-बारी से लड़क़ी के साथ बलात्कार किया। सुबह की सैर करने वाले लोग वहां पहुंचने लगे, तो वे भाग गए।

आरोपियों की पहचान जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र बाड़मेर के समंदर सिंह, अजमेर से बीएड कर रहे भट्टम सिंह और जेएनवीयू में पीजी के छात्र धर्मपाल सिंह के रूप में हुई। पुलिस से बचने के प्रयास में तीनों घायल हो गए। लेकिन उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने कहा कि इन छात्रों को छात्र संघ नेता लोकेंद्र सिंह के सहयोगियों ने ठहराया था, जो एबीवीपी से टिकट की उम्मीद कर रहे हैं। इस बीच एबीवीपी ने खुद को आरोपियों से अलग कर लिया है।

अपने बयान में संगठन की ओर से कहा गया, एबीवीपी जोधपुर में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार की बेहद दुखद घटना में त्वरित कार्रवाई की मांग करती है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार ने नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि उल्लिखित घटना के आरोपियों का एबीवीपी से कोई संबंध नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!