Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 दिव्यांगों को किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका। ४ दिसंबर, २०१९, बुधवार। मंगलवार, 3 दिसंबर को दिव्यांग सम्मान समारोह में समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा, “दिव्यांगों के पास दिव्य शक्ति होती है। उनकी प्रतिभा उनके अंगों की मोहताज नहीं होती। समाज को यह समझना होगा कि दिव्यांगों के प्रति दया भाव नहीं दायित्व बोध की आवश्यकता है।”

विश्व दिव्यांग दिवस पर सुभाष रोड स्थित लॉर्ड वेंकटेश्वर हॉल में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 दिव्यांगों को सम्मानित किया। सभी दिव्यांगों को सम्मान स्वरूप मेडल, प्रशस्ति पत्र और पांच-पांच हजार रुपये दिए गए। विशिष्ट अतिथि महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को निरंतर प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर राजपुर रोड विधायक खजान दास, समाज कल्याण सचिव एल फेनई, दिव्यांगजन के आयुक्त मेजर योगेंद्र यादव, समाज कल्याण निदेशक विनोद गोस्वामी, जिला समाज कल्याण अधिकारी जीत सिंह रावत, सहायक समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल मौजूद रहे।

दिव्यांग प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग सशक्तीकरण संस्थान (एनआइईपीवीडी) की ओर से देशभर से चयनित पांच दिव्यांग प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। एनआइईपीवीडी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आयुर्वेद विवि के कुलपति प्रो. सुनील कुमार जोशी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों में प्रतिभा का भंडार है। सही मार्गदर्शन और संसाधनों के बल पर दिव्यांग कई कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि श्रीदेव सुमन के परीक्षा नियंत्रक प्रो. आर चौहान ने कहा कि दृष्टि दिव्यांगजनों ने अपनी प्रतिभा से श्रेष्ठता की मिसाल कायम रखी है।

वहीं, एनआइईपीवीडी के निदेशक प्रो. नचिकेता राउत ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान पंजीकरण पटल की सुनीता गुप्ता की पुस्तक संस्कृत अधिगम वाणी और मनीष वर्मा की डिजायन की गई क्रिकेट बॉल का भी विमोचन किया गया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से संस्थान के छात्र-छात्रओं ने खूब समा बांधा। साथ ही छात्रों ने रंगोली प्रतियोगिता में भी प्रतिभा दर्शायी। इस अवसर पर दिव्यांग प्रतिभा मधु सिंघल, दीपेंद्र मनोचा, कमल कुमार प्रजापति, वर्षा डखार और पंकज सिन्हा को एनआइईपीवीडी उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में आर के बबख्शी, पूनम शर्मा, कमलबीर सिंह, डॉ. जसमेर सिंह, जीडी पांडेय, सुभाष ¨बजोला आदि उपस्थित रहे। संस्थान के लोक संपर्क अधिकारी योगेश अग्रवाल ने बताया कि संस्थान की ओर से सेवानिवृत्त कार्मिकों के लिए निश्शुल्क शिविर का आयोजन किया गया।

दिव्यांग बच्चों से मिलने गए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बच्चों ने फ्रेंडशिप बैंड बांधकर दोस्त बनाया। मंगलवार को विश्व दिव्यांग दिवस पर मुख्यमंत्री रावत लतिका राय फाउंडेशन आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बच्चों और फाउंडेशन के सदस्यों को बताया कि राज्य सरकार की ओर से दिव्यांगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

प्रदेश में राजकीय सेवा में दिव्यांगों को चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। दिव्यांगों के लिए भूतल पर परीक्षा की व्यवस्था और परीक्षा केंद्र रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन के निकट रखने की व्यवस्था की गई है। साथ ही उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए दिव्यांगों को पांच प्रतिशत की छूट का भी प्रावधान किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!