Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने तीन दिवसीय इण्डियन डवलपमेन्ट एक्सपो-2020 का किया शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2020, शनिवार, हरिद्वार। प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज प्रेमनगर आश्रम में तीन दिवसीय इण्डियन डवलपमेन्ट एक्सपो-2020 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

प्रेमनगर आश्रम में आयोजित इस तीन दिवसीय इण्डियन डवलपमेन्ट एक्सपो-2020 के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोविड के नियमों का पालन करते हुए इस प्रकार के एक्पो प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होते रहने चाहिए। पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि एक्सपो के माध्यम से प्रदेश के लोगों को नई नई तकनीकी और उत्पादों के विषय में जानकारी प्राप्त होती है। जिससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
इस मौके पर श्री सतपाल महाराज ने रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान ने साथ एक्सपो में लगे पर्यटन, रेलवे, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान, मत्स्य, मण्डी समिति, भेषज विकास ईकाई सहित अनेक विभागों एवं निजी कंपनियों के स्टॉलों का निरिक्षण भी किया। निरिक्षण के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री जयपाल सहित एक्सपो के आयोजक भी मौजूद थे।

पीडित परिवार से मिले महाराज

एक्सपो-2020 के शुभारंभ एवं स्टॉलों का निरिक्षण के पश्चात श्री सतपाल महाराज उस मासूम नाबालिग के घर भी गये जिसकी हाल ही में दुराचार के बाद हत्या कर दी गई थी।
हरिद्वार में मासूम के साथ रेप और फिर हत्या के मामले को गंभीरता से लेने की स्थानीय प्रशासन को हिदायत देते हुए, आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने मृतक नाबालिग के परिजनों से उनके निवास पर जाकर भेंट कर पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा।

[box type=”shadow” ]राम मंदिर निर्माण के लिए करेंगे धन का संग्रह : महाराज


प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज जनपद में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु आहुत विश्व हिंदू परिषद प्रान्तीय मार्गदर्शक मण्डल की बैठक में भी प्रतिभाग किया।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की तैयारियों एवं भावी रणनीति को लेकर कृष्ण कृपा धाम आश्रम भीमगोड़ा में आयोजित विश्व हिंदू परिषद प्रान्तीय मार्गदर्शक मण्डल की बैठक में उपस्थित सन्तों को सम्बोधित करते हुए पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए जो भी संत और मार्गदर्शक मण्डल तय करेगा उसी के अनुरूप हम कार्य करेंगे। बैठक में अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह के लिए देश विदेश से सभी का सहयोग लेना चाहिए।

इस अवसर पर महा मण्डलेश्व श्री रामेश्वरानंद, श्री प्रेमानंद, महन्त श्री रविन्द्र पुरी, श्री विष्णु दास, श्री रूपेन्द्र प्रकाश, श्री ललिता नंद गिरी आदि संतो के अलावा विश्व हिंदू परिषद के श्री मनोज, श्री अशोक, श्री अजय, श्री शरद, श्री राकेश एवं श्री नितिन गौतम आदि उपस्थित थे।[/box]

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री, पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!