Breaking News :
>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री को लिखा पत्र – पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कोविड बीमा पालिसी लानी अति आवश्यक

  • [highlight]पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कोविड जीवन बीमा पॉलिसी लाना जरूरी : महाराज[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 दिसम्बर 2020, शुक्रवार, देहरादून। कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण देश-विदेश के पर्यटकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है जिससे भारत में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी भारी कमी दिखाई दे रही है। ऐसे में पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कोविड बीमा पालिसी लानी अति आवश्यक है। जिससे देश विदेश के पर्यटक पुनः भारत का रूख कर सकें।

[box type=”shadow” ]प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज उक्त बात केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉक्टर प्रह्लाद पटेल को लिखे अपने एक पत्र में कही है। श्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉक्टर प्रह्लाद पटेल को लिखे पत्र में कहा है कि कोविड-19 महामारी के चलते देश एवं विदेश से यहाँ आने वाले पर्यटकों में भय का वातावरण है। इसलिए उन्हें भारत लाने के लिए सुरक्षा प्रदान करना नितांत आवश्यक है। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि देशी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एवं उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कोविड जीवन बीमा पॉलिसी लाना अति आवश्यक हो गया है। पत्र में श्री सतपाल महाराज ने यह भी कहा कि वर्ष 2021 में उत्तराखंड के प्रवेश द्वार हरिद्वार में कुम्भ आयोजित होना है। जिससे यहाँ अधिकाधिक श्रद्धालुओं तथा अध्यात्म से जुड़े जनमानस के आने की प्रबल संभावना है। इसलिए यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु कोविड जीवन बीमा कराया जाना बेहद जरूरी है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री प्रहलाद पटेल को लिखें पत्र में प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आग्रह किया है कि उनके इस सुझाव पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाए ताकि पर्यटकों को आकर्षित करने तथा उन्हें सुरक्षा हेतु आश्वस्त किया जा सके। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि सिंगापुर और अन्य देशों में भी इस तरह की बीमा पालिसी को अमल में लाए जाने के प्रयास किए गए हैं। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि वर्ष 2019 में 10.9 बिलियन विदेशी पर्यटकों ने भारत का दौरा किया जबकि कोरोना महामारी के कारण देश में पर्यटन गतिविधियाँ खासी प्रभावित हुई हैं। इसलिए पर्यटन को पुनः पटरी पर लाने के लिए कोबिड बीमा पॉलिसी लागू किया जाना वर्तमान में आवश्यक प्रतीत हो रहा है।[/box]

[box type=”shadow” ][/box]

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री, पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!