Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

मेलाधिकारी दीपक रावत श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा निर्वाण, राजघाट, कनखल के धर्मध्वजा स्थापना कार्यक्रम में हुए शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2021, शुक्रवार, हरिद्वार(सूचना)। मेलाधिकारी दीपक रावत शुक्रवार को श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा निर्वाण, राजघाट, कनखल के धर्मध्वजा स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहाँ पूजा-अर्चना की तथा महंत महेश्वरदास जी, महंत दुर्गादास जी, महंत दामोदर दास जी, महंत प्रेमदास जी आदि संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

[box type=”shadow” ][/box]
इसके बाद संतों व मेलाधिकारी ने धर्म ध्वजा का विधि-विधान से मोरपंख, रूद्राक्ष की माला, तिलक, चंदन, रोली आदि से पूजा-अर्चना की तथा हर हर महादेव के जयघोष और बैंडबाजों की धुन पर धर्म ध्वजा स्थापित की गई।
इस दौरान धर्म ध्वजा स्थापना स्थल पर हेलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा की गई। श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा निर्वाण राजघाट, कनखल के महंत दामोदर दास, प्रेमदास व प्रमुख संतों ने मेलाधिकारी दीपक रावत का माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर महंत कैवल्यानंद जी, महंत रघुमुनि जी, महंत अद्वैतानंद जी, कोठारी जयेन्द्र मुनि जी, महंत निर्मलदास जी, कोठारी निरंजन दास जी, कोठारी दर्शनदास जी, महंत दुर्वेशदास जी, महंत मुरलीदास जी, जिलाधिकारी सी. रविशंकर, पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारीध्अधिकारीगण उपस्थित थे।

इससे पूर्व मेलाधिकारी दीपक रावत व पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल बैरागी कैंप स्थित अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी अणि अखाड़ा, अखिल भारतीय श्रीपंच दिगंबर अणि अखाड़ा, अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अणि अखाड़ा की ओर से आयोजित धर्मध्वजा स्थापना कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहाँ उन्होंने धर्मध्वजा स्थापना के दौरान साधु-संतों के साथ पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेन्द्र गिरि, अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़ा के अध्यक्ष श्री महंत राजेंद्र दास जी, श्री पंच दिगम्बर अणि अखाड़े के श्री महंत रामजी दास, श्री पंच निर्वाणी अखाड़े के श्री महंत कृष्णदास जी, बाबा हठयोगी, श्री महंत धर्मदास जी, श्री महंत मोहनदास जी आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!