Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
क्राइमताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

महबूबा मुफ्ती ने भी आर्यन खान के ड्रग्स केस को लेकर पर अपनी दी प्रतिक्रिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अक्टूबर, 2021, सोमवार, नई दिल्ली। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस में नाम आने के बाद से देश की कई बड़ी हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। इनमें फिल्मी सितारों के अलावा देश के मशहूर राजनेता भी शामिल हैं। अब पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी आर्यन खान के ड्रग्स केस को लेकर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले पर किसी का नाम लिए बिना केंद्रीय एजेंसी पर सवाल खड़े किए हैं।

महबूबा मुफ्ती के अनुसार केंद्रीय मंत्री के बेटे पर चार किसानों की हत्या के आरोप में एक उदाहरण बनाने के बजाय, केंद्रीय एजेंसियों ने 23 साल के एक लड़के को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया है, क्योंकि उसका सरनेम ‘खान’ है। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कही है। महबूबा मुफ्ती ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर केंद्रीय एजेंसी पर सवाल खड़े करते हुए लिखा, ‘चार किसानों की हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे पर कार्रवाई कर उदाहरण बनाने के बजाय, केंद्रीय एजेंसियां ​​23 साल की उम्र के एक लड़के पर सिर्फ इसलिए कार्रवाई कर रही हैं क्योंकि उसका सरनेम खान है।’

महबूबा मुफ्ती ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ‘न्याय का मखौल है कि बीजेपी के कोर वोट बैंक की दुखदायी इच्छाओं को पूरा करने के लिए मुसलमानों को निशाना बनाया जाता है।’ सोशल मीडिया पर महबूबा मुफ्ती का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। बहुत से लोग उनके इस ट्वीट को शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान से जोड़कर देख रहे हैं। साथ ही उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

आपको बता दें कि बीते दिनों नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई से गोवा जा रहे ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ नाम के क्रूज शिप पर छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज मर्जेंट और मुनमुन धमेचा सहित कई लोगों को गिरफ्ता किया था। इसके बाद से यह सभी जेल में हैं। आज इस केस में कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन इसे बुधवार तक के लिए टाल दिया गया है।

यह चौथी बार था जब आर्यन के वकील सतीश मांनशिंदे ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी। इससे पहले 8 अक्टूबर को मुंबई के चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने ये कहते हुए ज़मानत अर्जी खारिज कर दी थी कि इस आवेदन के लिए ये उचित जगह नहीं है। इसके बाद आर्यन के वकील ने सोमवार को एनडीपीएस की विशेष अदालत में जमानत याचिका के लिए अपील कर दी जिस पर अब बुधवार को सुनवाई होनी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!