Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में आयोजित पिथौरागढ़-धारचूला मोटर मार्ग के संबंध में बीआरओ के साथ बैठक हुई संपन्न

आकाश ज्ञान वाटिका,15 फ़रवरी 2023, बुधवार, पिथौरागढ़। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में आयोजित पिथौरागढ़-धारचूला मोटर मार्ग के संबंध में बीआरओ के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित बीआरओ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर परमजीत सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि नेशनल हाईवे पिथौरागढ़ से धारचूला के मध्य बंदरलिमा और धुसाखान शिव मंदिर नामक स्थान पर संकीर्ण मार्ग के चौड़ीकरण हेतु किये जा रहे पहाड़ कटिंग के कार्य में यातायात अधिक होने की वजह से कार्य करने में अड़चन आ रही हैं।

जिलाधिकारी व बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा पिथौरागढ़-धारचूला मार्ग पूर्वाहन 5:00 बजे से 9:00 बजे तक, पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक और अपराह्न 4:30 से सायं 7:30 तक बंद रखने की संस्तुति प्रकट की गई जिसको 2 सप्ताह के भीतर लागू करने की सहमति जाहिर की गई। डीएम द्वारा बीआरओ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर परमजीत सिंह को कटिंग कार्य में तेजी लाने और कटिंग कार्य में लगी पोकलैंड मशीन की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा मार्ग बंद करने से पूर्व रूट प्लान का प्रचार प्रसार किया जाए ताकि लोगों को रूट प्लान की जानकारी हो और लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसके साथ ही आवागमन हेतु निर्धारित समय में ही आवाजाही करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी फिचांराम चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, एसडीएम सदर अनुराग आर्य, बीआरओ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर परमजीत सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक जुकरिया, ईई पीडब्ल्यूडी, तहसीलदार कनालीछीना आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!