Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मेयर सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता हुई देहरादून स्मार्ट सिटी की 21वीं सिटी लेवल एडवाजरी फोरम की बैठक

स्मार्ट सिटी प्लान के अन्तर्गत प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्यों का किया गया प्रस्तुतीकरण।

स्मार्ट सिटी कार्यों से सम्बन्धित कार्यो में स्मार्ट स्कूल, वॉटर ए०टी०एम०, स्मार्ट टॉयलेट एवं इलैक्ट्रिक बस द्वारा दी जा रही जन सेवाओं के लिए फोरम द्वारा कार्यों की सराहना की गयी एवं शेष कार्यों को यथा समय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 मई 2022, शनिवार, देहरादून (जि.सू.का.)। देहरादून स्मार्ट सिटी की 21वीं सिटी लेवल एडवाजरी फोरम की बैठक आज मेयर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यालय के सभागार में आहुत की गयी। बैठक में स्मार्ट सिटी प्लान के अन्तर्गत प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में विधायक राजपुर रोड खजान दास, डॉ० आर. राजेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को देहरादून स्मार्ट सिटी के अधिकारियों द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत कराए जा रहे कार्यों यथा वॉटर ए.टी.एम., स्मार्ट शौचालय, पलटन बाजार विकास, पेयजल संवर्धन, स्मार्ट रोड, स्मार्ट पोल्स विद ओ०एफ०सी०, सीवर लाइन, परेड ग्राउण्ड जीर्णोद्धार, डी०आई०सी०सी०सी० एवं अन्य परियोजनाओं के कार्यों की अध्यावधिक स्थिति के विषय में अवगत करवाया गया। स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत चल रहे कार्यों में देहरादून के पेयजल संवर्धन, सीवर, सड़कों, ट्रैफिक एवं सिटी सर्विलांस सम्बन्धित सुधारों एवं कार्यों की वर्तमान प्रगति एवं बाधाओं के विषय में चर्चा की गयी। सीवर, ड्रेनेज, सड़क, जलापूर्ति एवं अन्य कार्यो से सम्बन्धित क्षेत्रों यथा राजपुर रोड, सुभाष रोड, हरिद्वार रोड, परेड ग्राउण्ड के परिधि के क्षेत्र, ई०सी० रोड, एवं अन्य मे चल रहे कार्यो के विषय में उपस्थित सम्बन्धित रेखीय विभागों के प्रतिनिधियों को फोरम द्वारा निर्देशित किया गया कि स्थानीय व्यापारियों, निवासियों को ध्यान में रखते हुए कार्य प्रगति में सहयोग प्रदान करें।
देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा फोरम को अवगत कराया गया कि देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत इलैक्ट्रिक बस परियोजना के अन्तर्गत 30 जून तक सभी 30 बसें निर्धारित रूट पर संचालित कर दी जायेंगी। फोरम द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परेड ग्राउण्ड का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। फोरम द्वारा पलटन बाजार के अन्तर्गत फसाड कार्य को जून में प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया तथा फुटपाथ निर्माण हेतु व्यापारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण करना प्रस्तावित किया गया। फोरम द्वारा पटेल मार्केट में बनने वाली नाली के निर्माण कों शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। फोरम द्वारा प्रिंस चौक से हरिद्वार रोड में कुल 24 चैम्बरों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। फोरम द्वारा यह सुझाव दिया गया कि चूँकि ग्रीन बिल्डिंग में सभी महत्वपूर्ण विभागों को सीफ्ट किया जाना प्रस्तावित है इसीलिए ग्रीन बिल्डिग परियोजना का निर्माण शहर से कुछ दूरी पर किया जाना चाहिए, जिससे शहर का यातायात के दबाव को कम किया जा सकें। स्मार्ट सिटी कार्यों से सम्बन्धित कार्यो में स्मार्ट स्कूल, वॉटर ए०टी०एम०, स्मार्ट टॉयलेट एवं इलैक्ट्रिक बस द्वारा दी जा रही जन सेवाओं के लिए फोरम द्वारा कार्यों की सराहना की गयी एवं शेष कार्यों को यथा समय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में स्थानीय विधायक खजान दास ने स्मार्ट सिटी परियोजना लि० के अन्तर्गत बिछायी गई पेयजल लाइन के लिकेज एवं एयरवाल्स के कार्य को 10 मई तक पूर्ण करने तथा विभिन्न स्थानों पर लगाये गये कैमरों का पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही फोरम की बैठक से 2 दिन पूर्व बैठक में प्रतिभाग करने वाले जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को बैठक का एजेण्डा देने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि०/जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को मा० मेयर एवं विधायक द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कार्यवाही करने के साथ ही स्मार्ट रोड कार्य को गति गति से करने हेतु निर्देशित किया गया एवं कार्यों हेतु कार्य योजना उपलब्ध कराते हुए 15 जून तक लेवर की संख्या बढ़ाते हुए कार्य करने हेतु आदेशित किया गया। यदि आदेशों की अवहेलना की जाती है तो सक्षम स्तर पर संस्था के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। सदस्यों द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि अगली फोरम मीटिंग में समस्त कार्य दायी संस्था एवं विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि०/जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने निर्देश दिए कि विद्युत विभाग दूर संचार विभाग सहित अन्य विभाग जिनकी केबल रोड पर फैली है, वह यथाशीघ्र व्यवस्थित करें। ऐसा न करने वाले के विरूद्ध पब्लिक सेफ्टी एक्ट के प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही करने की चेतावनी दी।

बैठक में विधायक राजपुर रोड खजान दास, डॉ० आर. राजेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लि०, कृष्ण कुमार मिश्रा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लि०/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अक्षय कोंडे, एस०पी० ट्रैफिक, देहरादून, अभिषेक कुमार आन्नद, वित्त नियंत्रक, देहरादून स्मार्ट सिटी लि०, पदम कुमार, सी०जी०एम० (टेक्निकल), देहरादून स्मार्ट सिटी लि०, जगमोहन सिंह चैहान, ए०जी०एम० (सिविल), देहरादून स्मार्ट सिटी लि०, पंकज गुप्ता प्रतिनिधि अध्यक्ष, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, आशीष दयाल सक्सेना, ए०जी०एम० (इलेक्ट्रिकल), देहरादून स्मार्ट सिटी लि०, आशीष भट्ट, अधिषासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थान, देहरादून सहित देहरादून स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ-साथ सम्बन्धित विभाग यथा पी.डब्लू.डी., पेयजल निगम जलसंस्थान, आर०टी०ओ० एवं पुलिस विभाग आदि के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!