Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

ममता की महारैली में बोफोर्स का जिक्र, पीएम बोले- आखिर सच जुबान पर आ ही जाता है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दक्षिण गोवा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की ईमानदारी और जज्बे की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में जज्बा, ईमानदारी, काम के प्रति लगन कूट-कूटकर भरी है। मैं तो यही कहूंगा कि भाजपा संगठन आधारित राजनीतिक आंदोलन है।

उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं के संघर्ष और पार्टी को आगे ले जाने के लिए उनके द्वारा दिन-रात की जा रही कोशिश को देखर मुझे बड़ा संतोष होता है। उन्होंने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि पुरानी सरकार के कार्यकाल के कारण राजनीतिक कार्यकर्ताओं की पहचान दलालों के रूप में होने लगी थी, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता की पहचान मां भारती के लाल के रूप में होती है।

विपक्षी गठबंधन पर बोले पीएम

विपक्षी गठबंधन के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा, ‘उन्होंने भी गठबंधन किया है और हमने भी किया है। उन्होंने दलों के साथ किया है और हमने देश की सवा सौ करोड़ जनता से किया है। आप लोग बताइए कौन सा गठबंधन ज्यादा बढ़िया है।’

ममता की रैली पर उठाए सवाल
पश्चिम बंगाली की सीएम ममता बनर्जी की रैली पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘वहां मंच पर मौजूद नेताओं में ज्यादातर लोग किसी बड़े नेता के बेटे थे। कुछ ऐसे भी थे जो अपने बेटे-बेटी को सेट करने में लगे हैं। उनके पास धनशक्ति है और हमारे पास जनशक्ति है।’

उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को किसी भी संस्था पर भरोसा नहीं है, इसलिए ये संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश करते रहते हैं। जिस मंच से ये लोग लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे थे, वहीं पर एक नेता ने बोफोर्स घोटाले की याद दिला दी। आखिर सच जुबान पर आ ही जाता है। विपक्ष के लोगों ने तो हार के बहाने भी खोज लिए। ये लोग अभी से ईवीएम पर सवाल उठाने लग गए हैं।

सवर्ण आरक्षण पर पीएम मोदी ने क्या कहा
गरीब सवर्ण आरक्षण पर पीएम मोदी ने कहा कि मौके कम होने के बजाय संविधान संशोधन द्वारा 10 प्रतिशत आरक्षण से अवसरों का नया द्वार खुलेगा। हम शिक्षण संस्थानों में 10 प्रतिशत सीटें भी बढाएंगे। किसी भी पिछड़े दलित या अनुसूचित जाति के लोगों का हक छीना नहीं जाएगा।

#5YearChallenge को बताया रचनात्मक
#5YearChallenge पर पीएम मोदी ने कहा कि 5 साल के अंतर को दिखाने के लिए लोग जैसी रचनात्मकता का प्रयोग कर रहे हैं, मैं उससे बहुत प्रभावित हूं। 5 साल पहले दुनिया का भारत को देखने का नजरिया अलग था क्योंकि 5 साल पहले घोटालों, बिजली संकट और आर्थिक तंगी जैसी खबरे आती थीं लेकिन अब दुनिया का भरोसा भारत में और लोगों का भरोसा सरकार में बढ़ा है। पहले दुनिया में चर्चा होती थी कि भारत दुनिया की 5 सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था में से एक है। लेकिन अब भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।

शरद यादव की फिसली जुबान
आगामी लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दलों को साथ लाने की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कवायद के तहत शनिवार को यहां आयोजित विशाल रैली में एक दर्जन से अधिक विपक्षी दलों के नेता एक मंच पर नजर आए। इसी बीच ममता की रैली में संबोधित करने आए शरद यादव भाजपा को घेरने के चक्कर में कांग्रेस पर निशाना साध बैठे। शरद यादव राफेल के जरिए भाजपा को घेरने वाले थे, लेकिन वे राफेल घोटाले की जगह बोफोर्स घोटाले पर ही बोलने लगे। हालांकि, जब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि माफ कीजिएगा, मैं राफेल की बात कर रहा था। भाजपा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो का एक हिस्सा शेयर भी किया है और लिखा कि महागठबंधन के मंच पर आखिर नेताओं की जुबान से निकला सच।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!