Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
देश

डेढ़ वर्ष बाद ममता बनर्जी पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 69वां जन्‍मदिन है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री का जन्‍मदिन का ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है। उनके समर्थक उन्‍हें ट्वीट के जरिए जन्‍मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। प्रधानमंत्री आज नमामि देवी नर्मदे महोत्सव के तहत सरदार सरोवर बांध पर मां नर्मदा की महाआरती करके अपना जन्‍मदिन मनाएंगे।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नर्मदा जिले के केवड़िया में बांध तथा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के पास चल रहीं विकास परियोजनाओं का जायजा लिया।

मालूूूम हो पीएम के जन्मदिन पर भाजपा ‘सेवा सप्ताह’ मना रही है। भाजपा की केंद्रीय इकाई समेत प्रदेश और जिला इकाई में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। पीएम के जन्मदिन पर ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ थीम पर जोर दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री को उनके जन्‍मदिन पर पूरी दुनिया से बधाइयां मिल रही हैं। भाजपा ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर एक विडियो संदेश के जरिए शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री के घर के बाहर भारी संख्‍या में लोग जमा हुए हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं में पीएम मोदी के जन्‍मदिन को लेकर उत्साह देखते ही बनता है। भोपाल में कार्यकर्ताओं ने 69 फुट का केक काटा तो वहीं सूरत में देर रात पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधायक हर्ष संघवी के नेतृत्व में जोरदार आतिशबाजी की गई। मंगलवार को वहां 5,000 किलोग्राम का 500 फीट लंबा केक भी बनाया गया है। यह एक रिकॉर्ड होगा।

प्रधानमंत्री ने अब तक अपने जन्‍मदिन को अलग तरीकों से मनाया है। साल 2014 में वह मां हीराबा से मुलाकात की थी, जिन्होंने उन्हें 5001 रुपये का चेक दिया था। वर्ष 2015 में उन्होंने 1965 के युद्ध के सैन्य संग्रहालय सूर्यांजलि का दौरा किया था। वर्ष 2016 में अपने जन्मदिन पर गांधीनगर जाकर मां से आशीर्वाद लिया था। वहीं वर्ष 2017 में मेगा सरदार सरोवर बांध देश को समर्पित किया तथा 2018 में काशी विश्वनाथ के दर्शन किए थे।

डेढ़ वर्ष बाद ममता बनर्जी पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात

2014 से लगातार केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुख्यमंत्री व तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी मोर्चा खोले हुए हैं। विरोध का आलम यह है कि लोकसभा चुनाव के दौरान ममता ने नरेंद्र मोदी को पीएम मानने से ही इन्कार कर दिया था। दूसरी बार जब पीएम पद की मोदी ने शपथ ली तो उस समारोह में भी शामिल नहीं हुई है। पीएम की अध्यक्षता में नीति आयोग ने देशभर के सीएम की बैठक बुलाई तो उसमें भी नहीं गई। पिछले डेढ़ वर्षों में ममता ने एक बार भी पीएम मोदी से नहीं मिली हैं। परंतु, सोमवार को अचानक खबर आई कि ममता मंगलवार शाम दिल्ली जा रही हैं और इसके अगले दिन बुधवार की शाम 4.30 बजे पीएम से मुलाकात करेंगी।

पीएमओ से मुलाकात की दे दी गई है सहमति

राज्य सचिवालय सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से मुख्यमंत्री कार्यालय को इस बाबत सहमति पत्र दे दी गई है। परंतु, अचानक ममता के दिल्ली दौरे को लेकर विपक्षी दल खासकर माकपा जरूर सवाल उठाएंगी। क्योंकि, इससे पहले जब भी ममता व मोदी की मुलाकात हुई बंगाल के माकपा नेताओं ने जमकर हमला बोला है।

राजीव कुमार पर सीबीआइ के कसते शिकंजे के बीच होगी मुलाकात

यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब सारधा चिटफंड कांड में सीबीआइ का शिकंजा ममता के करीबी आइपीएस अफसर व एडीजी सीआइडी राजीव कुमार पर कस चुका है। सीबीआइ राजीव कुमार को गिरफ्तार करने के लिए लगातार तलाश में जुटी है। सीबीआइ के अधिकारी राज्य सचिवालय पहुंच कर मुख्य सचिव, गृह सचिव व डीजीपी को कुमार के पेश नहीं होने के लेकर पत्र सौंपा है। यह राजीव कुमार वही अफसर है, जिसके खिलाफ सीबीआइ कार्रवाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए ममता ने धरने पर बैठ गई थीं। हालांकि खबर में यह कहा गया है कि ममता बनर्जी मुलाकात के दौरान पीएम के समक्ष राज्य की समस्याओं समेत कई मांग रखेंगी।

विपक्षी दलों के नेताओं से भी मुलाकात की है योजना

मुख्यमंत्री ममता दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा विरोधी नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं। ममता की योजना केंद्र के खिलाफ अपनी लड़ाई में विपक्षी नेताओं को लामबंद करने की है। वे अपना दिल्ली दौरा समाप्त कर 20 सितंबर को कोलकाता लौट सकती हैं।

गौरतलब है कि ममता जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, एनआरसी, चिंदबरम की गिरफ्तारी समेत कई मुद्दों को लेकर केंद्र पर हमलावर हैं। रविवार को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ममता ने देश में ‘सुपर इमरजेंसी’ का आरोप लगाया था। ममता ने लोगों से अपील की कि सबको यह प्रयास करना चाहिए कि संविधान द्वारा मिले अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा करें। ममता कई बार मोदी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगा चुकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!