Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेश

ममता बनर्जी आज शाम कोलकाता में चुनावी घोषणापत्र करेंगी जारी, TMC अपने घोषणापत्र में फ्री राशन डिलीवरी का कर सकती हैं ऐलान

आकाश ज्ञान वाटिका, १७ मार्च २०२१, बुधवार। बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर है। सभी राजनीतिक दल मतदातों को अपने-अपने पक्ष में रिझाने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं, मतदाताओं के लिए अब राजनीतिक दलों ने अपने-अपने घोषणा पत्र भी खोलने शुरू कर दिए हैं। सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करने जा रही है। मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी शाम पांच बजे कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगी। आम वोटर से लेकर तमाम विरोधी दलों की निगाहें ममता बनर्जी के घोषणा पत्र पर टिकी हैं।

बताया जा रहा है कि टीएमसी ने अपने घोषणा पत्र में सामाजिक न्याय पर खासा जोर दिया है. ममता दीदी ने राज्य की 9 जातियों को ओबीसी में शामिल करने की योजना तैयार की है। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि बंगाल में अनुसूचित जाति एक महत्वपूर्ण वोट बैंक है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने हर बैठक में इनके विकास के मुद्दे का खाका तैयार किया है। पार्टी प्रमुख अपनी जनसभाओं में इन जातियों के विकास का भी बार-बार उल्लेख कर रही हैं।

पार्टी सूत्र बताते हैं कि टीएमसी बंगाल में एक खास वर्ग के लिए फ्री राशन डिलीवरी का ऐलान भी कर सकती है। घोषणा पत्र में स्वास्थ और शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। टीएमसी की कन्याश्री, युवाश्री, सबुज साथी जैसी योजनाएं जारी रह सकती हैं। दुआरे सरकार और स्वास्थ्य साथी जैसी योजना जारी रहने की संभावना है। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी की आज झारग्राम में सभा है। लालगढ़ और गोपीवल्लभपुर में सभाएं करने के बाद ममता शाम को कोलकाता आएंगी और वहां पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगी। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने 11 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करने का प्लान किया था, लेकिन ममता बनर्जी को पैर में चोट लगने की वजह से इसे टाल दिया गया। इसके बाद 15 मार्च को टीएमसी के घोषणापत्र जारी करने की बात सामने आई थी। लेकिन इसे फिर टाल दिया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!