Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

एक बार फिर गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर जायेंगी ममता बनर्जी, विधानसभा चुनाव के प्रचार की करेंगी शुरुआत

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 दिसम्बर 2021, रविवार, कोलकत्ता। बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी आज शाम में एक बार फिर गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर जा रही हैं। ममता के साथ उनके भतीजे सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी होंगे। गोवा में फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीते दो महीने के भीतर ममता दूसरी बार गोवा के दौरे पर जा रही हैं। गोवा दौरे के दौरान ममता वहां विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार की भी शुरुआत करेंगी

बता दें कि फरवरी में गोवा में विधासनभा चुनाव होने है। वहीं, इस साल की शुरुआत में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद से तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहुंच बढ़ाने के प्रयासों में जुटी है। इसके मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस भाजपा शासित गोवा, त्रिपुरा व अन्य राज्यों में पिछले कुछ समय से काफी सक्रिय है और लगातार जनसंपर्क बढ़ाने में जुटी है। खासकर गोवा में तृणमूल पूरा जोर लगा रही है और हाल में वहां के कई प्रमुख नेताओं को भी पार्टी में शामिल कराया है। वहीं, ममता के पिछले गोवा दौरे में टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने भी तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा था। टीएमसी में शामिल होने के बाद से पेस भी जोरदार तरीके से प्रचार कर रहे हैं

उल्लेखनीय है कि तृणमूल गोवा में अपने संगठन के विस्तार में लगातार जुटी हुई है। माना जा रहा है कि ममता और अभिषेक अपने इस दौरे में गोवा में जमीनी स्तर पर संगठन और चुनाव प्रचार को बढ़ाने का तरीका वहां के स्थानीय पार्टी नेताओं के साथ मिलकर तय करेंगे। वह आम लोगों के ध्यान में उस विशेष कार्य को लाने का भी प्रयास करेंगे, जिसमें जमीनी स्तर पर सत्ता में लाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने गोवा चुनाव के लिए एक दिन पहले शनिवार को बड़ी घोषणा भी की जिसमें सत्ता में आने पर गृहलक्ष्मी योजना शुरू करने की बात कही गई है। इस योजना के तहत गोवा प्रत्येक परिवार की महिलाओं को 5,000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया है। यानी प्रत्येक महिला को प्रति वर्ष 60,000 रुपये तक मिलेंगे‌। तृणमूल कांग्रेस के मुताबिक इस योजना से गोवा के साढ़े तीन लाख परिवार लाभान्वित होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!