Breaking News :
>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
ताज़ा खबरेंदेश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को कमजोरी की शिकायत, 23 मार्च को हुई थी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मार्च 2021, बुधवार, मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले दिनों-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्‍य में 27,918 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 139 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महानगर में कोरोना संक्रमण का डबलिंग रेट 50 दिन हो चुका है। कोरोना महामारी के कारण यहां अब तक 600 से अधिक इमारतों को सील किया जा चुका है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को कमजोरी की शिकायत के बाद एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रश्मि ठाकरे कोरोना संक्रमित हैं। 23 मार्च 2021 को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। ठाकरे के परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, रश्मि ठाकरे कमजोर महसूस कर रही थीं। नियमित जांच और बेहतर देखभाल के लिए उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे को 11 मार्च को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी। महाराष्ट्र के मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे, आदित्य ठाकरे  20 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।  जिसके बाद दोनों को होम क्वारंटीन में रखा गया था। लेकिन मंगलवार को रश्मि ठाकरे की अचानक तबीयत  बिगड़ने लगी और कमजोरी महसूस होने लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!